अमरनाथ यात्रा से लौटते समय लापता श्रद्धालु मिला सकुशल, पुलिस ने पत्नी को किया सुपुर्द

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। अमरनाथ यात्रा से लौटते समय रास्ते से लापता हुआ वाराणसी निवासी श्रद्धालु दीपक गुप्ता उर्फ दिलीप गुप्ता को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। श्रद्धालु के सकुशल मिलने की सूचना पर परिजनों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार, रात्रि गश्त के दौरान श्रवण क्षेत्र बाजार में पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम दीपक गुप्ता उर्फ दिलीप गुप्ता पुत्र स्वर्गीय अमरनाथ गुप्ता, निवासी मोहल्ला खोजवा, थाना भेलूपुर, जनपद वाराणसी बताया। वह अपना मोबाइल नंबर बताने में असमर्थ था।

पुलिस ने C-Plan ऐप के माध्यम से उसके संबंध में जानकारी जुटाकर परिजनों से संपर्क किया। पूछताछ में पता चला कि दीपक उर्फ दिलीप 25 जून 2026 को अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू गया था। यात्रा से वापस लौटते समय वह रास्ते से लापता हो गया था। काफी तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चल सका था। मामले में थाना भेलूपुर, वाराणसी में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी।

पुलिस की सूचना पर दीपक की पत्नी रेनू गुप्ता अपने रिश्तेदार के साथ श्रवण क्षेत्र पुलिस चौकी पहुंचीं। आवश्यक पहचान एवं सत्यापन के बाद पुलिस ने दीपक गुप्ता उर्फ दिलीप गुप्ता को सकुशल उसकी पत्नी रेनू गुप्ता की सुपुर्दगी में दे दिया।

इस पूरी कार्रवाई में श्रवण क्षेत्र चौकी प्रभारी संदीप विश्वकर्मा एवं कांस्टेबल बृजेश यादव की भूमिका महत्वपूर्ण रही। पुलिस की तत्परता से कई दिनों से लापता श्रद्धालु अपने परिवार के बीच सकुशल पहुंच सका।


Spread the love

Related Posts

हंसवर मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। 278-टांडा विधानसभा क्षेत्र के हंसवर मंडल में ‘हर घर तिरंगा–तिरंगा यात्रा अभियान’ के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में पार्टी…


Spread the love

पांच दिवसीय संख्यात्मक ज्ञान प्रशिक्षण का शुभारंभ, शिक्षकों को दिया जा रहा गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता भीटी अम्बेडकरनगर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करने के उद्देश्य से विकासखंड भीटी एवं कटेहरी के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *