भाजपा नेता विवेक मौर्य के नेतृत्व में 1500 से अधिक बाइक सवारों ने दिखाया देशभक्ति का जोश

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। नारायण फाउंडेशन के संरक्षक एवं भाजपा नेता विवेक मौर्य के नेतृत्व में गुरुवार को अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में विशाल तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। भारी बारिश के बावजूद 1500 से अधिक बाइक सवारों ने रैली में हिस्सा लेकर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।रैली डॉ. गणेश कृष्ण जेटली विद्यालय, शहजादपुर से शुरू होकर पटेल नगर तक पहुंची। बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में युवा तिरंगा लेकर बाइक पर सवार रहे और पूरे मार्ग में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “हर घर तिरंगा” के नारों से वातावरण गुंजायमान होता रहा।रैली के दौरान युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

भारी बारिश के बावजूद प्रतिभागी पूरे अनुशासन के साथ रैली में शामिल रहे। बाइक सवार युवाओं ने तिरंगे से सजी बाइक और तिरंगे के रंगों वाली पोशाकों के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।रैली मार्ग पर स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने तिरंगा लहराकर प्रतिभागियों का स्वागत किया। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा की गई और देशभक्ति गीतों के बीच लोगों ने तालियों से युवाओं का उत्साह बढ़ाया। महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में सड़क किनारे खड़े होकर रैली का उत्साहवर्धन करते नजर आए।पटेल नगर पहुंचने के बाद रैली का समापन सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।

इस अवसर पर विवेक मौर्य ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की पहचान, एकता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “तिरंगा हमें न केवल स्वतंत्रता की कहानी सुनाता है, बल्कि यह भी याद दिलाता है कि देश के विकास में योगदान देना हर नागरिक का कर्तव्य है। हमारे पूर्वजों ने इसे फहराने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनके सपनों का भारत बनाएं। विवेक मौर्य ने युवाओं से शिक्षा, सेवा और एकता को अपना ध्येय बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज का भारत युवाओं की ऊर्जा और संकल्प से आगे बढ़ रहा है तथा तिरंगा प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है।‘हर घर तिरंगा’ अभियान को मिली नई गतिविवेक मौर्य ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश की एकता, राष्ट्रभक्ति और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का माध्यम है।

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि तिरंगा हर घर, हर संस्था और हर हृदय में सम्मान के साथ लहराना चाहिए।बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि रहे मौजूद रैली में नारायण फाउंडेशन के पदाधिकारियों, स्थानीय कार्यकर्ताओं, युवाओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आयोजन की सफलता पर विवेक मौर्य ने सभी प्रतिभागियों, सहयोगियों और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया।भारी बारिश के बीच निकली इस तिरंगा बाइक रैली ने अकबरपुर में देशभक्ति और युवा ऊर्जा का प्रभावशाली दृश्य प्रस्तुत किया।


Spread the love

Related Posts

विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन एवं जिला उपाध्यक्ष…


Spread the love

बरियावन कांड! आशियाने ढहाने के मामले में कथित भू-नेटवर्क की जांच पर सभी की निगाहें

Spread the love

Spread the loveपुलिस ने दो आरोपियों को बताया मुख्य कड़ी, लेकिन सूत्रों का दावा—पूरे खेल के कथित सरगना तक अभी नहीं पहुंची जांच अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। अकबरपुर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *