तिरंगे के रंग में रंगा अंबेडकर नगर, हजारों कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य यात्रा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर। महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा विष्ट एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के नेतृत्व में गुरुवार को जनपद मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पटेल नगर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा से शुरू हुई यात्रा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लिए हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया।


यात्रा के दौरान पूरा मार्ग ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से गूंजता रहा। विपरीत मौसम के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना। इस दौरान राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।
पटेल नगर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा विष्ट ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता संग्राम में असंख्य वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी।

उनके त्याग और बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से देश को एकता के सूत्र में पिरोया, जबकि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान दिलाने की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति कर्तव्य भावना को मजबूत करना है।

उन्होंने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव ने किया।नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक भी हुई तिरंगा यात्रा से पूर्व भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता और जिला महामंत्री विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू के संयोजन में नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर बधाई दी और संगठन हित में पूरी क्षमता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।


यात्रा में विधायक धर्मराज निषाद, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, रमा शंकर सिंह, चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा, ओंकार गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल, जय राम विमल, जिला उपाध्यक्ष डॉ. राना रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, सुमन पाण्डेय, अमरेंद्र कांत सिंह, विवेक मौर्य, पंकज वर्मा, विकास मोदनवाल, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन एवं जिला उपाध्यक्ष…


Spread the love

बरियावन कांड! आशियाने ढहाने के मामले में कथित भू-नेटवर्क की जांच पर सभी की निगाहें

Spread the love

Spread the loveपुलिस ने दो आरोपियों को बताया मुख्य कड़ी, लेकिन सूत्रों का दावा—पूरे खेल के कथित सरगना तक अभी नहीं पहुंची जांच अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। अकबरपुर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *