21वें गाजर घास उन्मूलन जागरूकता सप्ताह के तहत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को किया जागरूक

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। कृषि विज्ञान केंद्र, पांती, अम्बेडकर नगर द्वारा 21वें गाजर घास उन्मूलन जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत विकासखंड कटेहरी स्थित सी.आर. इंटर कॉलेज, मंशापुर में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष के निर्देशन में आयोजित हुआ। इस दौरान शस्य वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार कनौजिया, पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत कुमार एवं प्रसार वैज्ञानिक डॉ. रेखा ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को गाजर घास के दुष्प्रभावों तथा इसके प्रभावी प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

वैज्ञानिकों ने बताया कि गाजर घास एक अत्यंत हानिकारक एवं आक्रामक खरपतवार है, जो मानव स्वास्थ्य, पशुओं, कृषि फसलों और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इसके संपर्क में आने से त्वचा संबंधी एलर्जी, खुजली तथा श्वसन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को गाजर घास की पहचान, इसके प्रसार को रोकने तथा सुरक्षित एवं वैज्ञानिक विधियों से इसके नियंत्रण और उन्मूलन के उपाय बताए गए।

इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों से अपील की गई कि वे अपने विद्यालय, घर और आसपास के क्षेत्रों में गाजर घास की पहचान कर इसके नियंत्रण एवं उन्मूलन के लिए लोगों को जागरूक करें। वैज्ञानिकों ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से इस हानिकारक खरपतवार के प्रसार को प्रभावी ढंग से रोका जा सकता है।


Spread the love

Related Posts

भीटी क्षेत्र में बढ़ते अपराध, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Spread the love

Spread the loveमुकदमा दर्ज न होने से पीड़ितों को एसपी कार्यालय की दौड़, नीलगाय के शिकार मामले में भी कार्रवाई पर सवाल अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र में…


Spread the love

सूरापुर बाजार में छुट्टा जानवरों का आतंक, सड़क पर मंडरा रहा हादसे का खतरा

Spread the love

Spread the loveअकबरपुर-टांडा मार्ग पर बीच सड़क डेरा जमाए रहते हैं पशु, राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की अवधी खबर संवाददाता…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *