संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, छह शिकायतें पहुंचीं

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर। महरुआ थाना परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी दौमित्र सेन रावत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ उप निरीक्षक सुशील कुमार पांडेय, उप निरीक्षक राम विभु सिंह एवं महिला आरक्षी सुमन वर्मा मौजूद रहीं।

समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से सुना और उनकी समस्याओं के शीघ्र एवं उचित निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस दौरान कुल छह शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें चार मामले राजस्व विभाग से संबंधित तथा दो शिकायतें पुलिस विभाग से जुड़ी थीं।

पुलिस से संबंधित दो शिकायतों में से एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि दूसरी शिकायत के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए।

वहीं, राजस्व से संबंधित चारों शिकायतों को कानूनगो सरवन सिंह को सौंपते हुए नियमानुसार जांच कर जल्द निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि क्षेत्र के लेखपालों के धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के कारण राजस्व संबंधी शिकायतों के निस्तारण की जिम्मेदारी कानूनगो को दी गई।

अधिकारियों ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों का निष्पक्षता से परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और किसी भी पीड़ित को अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी।


Spread the love

Related Posts

भीटी क्षेत्र में बढ़ते अपराध, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Spread the love

Spread the loveमुकदमा दर्ज न होने से पीड़ितों को एसपी कार्यालय की दौड़, नीलगाय के शिकार मामले में भी कार्रवाई पर सवाल अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र में…


Spread the love

सूरापुर बाजार में छुट्टा जानवरों का आतंक, सड़क पर मंडरा रहा हादसे का खतरा

Spread the love

Spread the loveअकबरपुर-टांडा मार्ग पर बीच सड़क डेरा जमाए रहते हैं पशु, राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की अवधी खबर संवाददाता…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *