अवधी खबर संवाददाता
सुल्तानपुर।विकासखंड कूरेभार के ग्राम पंचायत पुरखीपुर स्थित राज इंटर कॉलेज में किशोरियों के लिए एक दिवसीय कौशल विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सात ग्राम सभाओं की करीब 100 से 110 किशोरों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।पानी संस्थान एसडीएफसी परिवर्तन एंव एसएसआरसीआई के सहयोग से पृथक सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को वीभिन्न कौशलओं का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में पृथक सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के ऑपरेशन मैनेजर अखिलेश जी ने किशोरियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की किशोरियों कल के परिवार और समाज की मजबूत नींव है। उनका शिक्षित जागरूक और आत्मनिर्भर होना बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रतिभागियों से शिविर का पूरा लाभ उठाकर अपने जीवन में कौशल को अपनाने का आह्वान किया।
पानी संस्थान की प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर कृतिका ने कहा कि संस्था का उद्देश्य किशोरियों को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। ताकि वह भविष्य में अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार और समाज में सशक्त भूमिका निभा सके।
शिविर में ग्राम प्रधान राज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कार्यकर्ता एवं अभिभावकों सहित पानी संस्थान की टीम से रोहित ज्योति रुचि प्रीति सुमन सरिता और निशा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन दोपहर 2:00 बजे हुआ उपस्थित प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे किशोरियों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।





