प्रदेश भर से आए 150 से अधिक लोअर PCS अभ्यर्थियों ने उठाया नारायण फाउंडेशन की निःशुल्क सुविधा का लाभ

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित लोअर PCS परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रदेश के विभिन्न जनपदों से अंबेडकरनगर पहुंचे 150 से अधिक अभ्यर्थियों को नारायण फाउंडेशन की ओर से निःशुल्क ठहरने, भोजन, नाश्ते और आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

संस्था की इस पहल की परीक्षार्थियों ने जमकर सराहना की। समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके नारायण फाउंडेशन ने संस्था के संरक्षक विवेक मौर्य के नेतृत्व में बाहरी जनपदों से परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के लिए विशेष व्यवस्था की। परीक्षा केंद्र अंबेडकरनगर में होने के कारण दिल्ली, प्रयागराज, लखनऊ, जौनपुर, भदोही, गोरखपुर, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी सहित विभिन्न स्थानों से अभ्यर्थी यहां पहुंचे थे।
फाउंडेशन की ओर से यह व्यवस्था मौर्या स्टेट मैरिज लॉन, मौर्य नगर, पुन्थर, टांडा में की गई।

परीक्षा की पूर्व संध्या पर अभ्यर्थियों का स्वागत किया गया। उनके रात्रि विश्राम और भोजन के साथ ही परीक्षा से पहले सुबह नाश्ते तथा परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए आवागमन की भी व्यवस्था की गई। अभ्यर्थियों ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान दूसरे जिले में केंद्र पड़ने पर सबसे बड़ी चिंता ठहरने और भोजन की होती है। परीक्षा के समय होटल और अन्य ठहरने के स्थानों पर भीड़ बढ़ जाने से अभ्यर्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में नारायण फाउंडेशन की निःशुल्क व्यवस्था ने उनका तनाव काफी कम कर दिया।

प्रयागराज से तैयारी कर रहे गोरखपुर निवासी शुभम गौतम और जौनपुर निवासी अजय वर्मा ने कहा कि अंबेडकरनगर पहुंचने पर उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे वे अपने ही घर आए हों। उन्होंने कहा कि साफ-सुथरी रहने की व्यवस्था, अच्छा भोजन, पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए वाहन उपलब्ध कराना बेहद सराहनीय है।अभ्यर्थियों के मुताबिक, विवेक मौर्य ने उनसे कहा कि “आप बस अपनी पढ़ाई और परीक्षा पर ध्यान दें, बाकी चिंता हमारी है।” अभ्यर्थियों ने कहा कि इस भरोसे से उन्हें परीक्षा से पहले काफी मानसिक राहत मिली।

वहीं, विवेक मौर्य ने कहा, “ये बच्चे किसी एक जिले के नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का भविष्य हैं। अगर ये तनावमुक्त होकर परीक्षा देंगे तो इनके माता-पिता का सपना और हमारे जिले का सम्मान दोनों बढ़ेगा। यह केवल सेवा नहीं, बल्कि हमारा कर्तव्य है।”उन्होंने कहा कि नारायण फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से अंबेडकरनगर में परीक्षा केंद्र पड़ने पर बाहरी जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क ठहरने, भोजन और परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था करता आ रहा है। संस्था का उद्देश्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर और दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा देने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।नारायण फाउंडेशन अंबेडकरनगर में शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में भी विभिन्न अभियान चला रहा है।

संस्था के अनुसार, विवेक मौर्य अपने निजी प्रयासों से अब तक 98 जरूरतमंद बहन-बेटियों के विवाह पूरे रीति-रिवाज और सम्मान के साथ करा चुके हैं।इसके अलावा संस्था के प्लास्टिक मुक्त अंबेडकरनगर अभियान के तहत जिले में 25 हजार जूट बैग वितरित किए जा रहे हैं। भीषण गर्मी के दौरान फल-सब्जी विक्रेताओं, मोचियों और अन्य जरूरतमंद लोगों को धूप व बारिश से बचाने के लिए 5 हजार बड़े छातों का वितरण भी किया गया।नारायण फाउंडेशन का कहना है कि प्राथमिक स्तर पर विद्यार्थियों को पठन सामग्री की कमी न हो, गरीब बेटियों के विवाह में आर्थिक बाधा न आए, क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़े—इसके लिए संस्था लगातार काम कर रही है।


Spread the love

Related Posts

डॉक्टर्स इलेवन ने जय हीरो एजेंसी को 118 रन से हराया, हेमंत सिंह की विस्फोटक पारी ने मचाया धमाल

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आराध्या श्री फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित सड़क सुरक्षा सद्भावना कप में डॉक्टर्स इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जय हीरो एजेंसी अम्बेडकरनगर को…


Spread the love

हाईटेंशन ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर नीलगाय की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गांव में घरों के पास जमीन के नजदीक लगे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन विद्युत ट्रांसफार्मर की चपेट में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *