हाईटेंशन ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर नीलगाय की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गांव में घरों के पास जमीन के नजदीक लगे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन विद्युत ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से एक नीलगाय की मौत हो गई। घटना रविवार देर रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी देखने को मिली।

ग्रामीणों के अनुसार लोकनाथपुर गांव में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय सिपाही के घर के पास 11 हजार वोल्ट का ट्रांसफार्मर जमीन के काफी नजदीक स्थित है। रात में नीलगाय वहां पहुंची और हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस की डायल-112 सेवा को दी। सूचना पर पीआरबी 7273 की टीम मौके पर पहुंची और वन विभाग को घटना से अवगत कराया। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारी जयराम हरिजन, महरुआ की मौजूदगी में जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर ग्रामीणों की मौजूदगी में नीलगाय का अंतिम संस्कार कराया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि इसी स्थान पर करीब पांच वर्ष पहले लोकनाथपुर निवासी राम निहोर हरिजन की गाय भी 11 हजार वोल्ट की चपेट में आकर मर गई थी। इसके बावजूद विद्युत विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर जमीन के काफी नजदीक होने के कारण आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से ट्रांसफार्मर के चारों ओर तत्काल बैरिकेडिंग कराने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर किसी गंभीर दुर्घटना का इंतजार करने का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।


Spread the love

Related Posts

भीटी क्षेत्र में बढ़ते अपराध, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Spread the love

Spread the loveमुकदमा दर्ज न होने से पीड़ितों को एसपी कार्यालय की दौड़, नीलगाय के शिकार मामले में भी कार्रवाई पर सवाल अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र में…


Spread the love

सूरापुर बाजार में छुट्टा जानवरों का आतंक, सड़क पर मंडरा रहा हादसे का खतरा

Spread the love

Spread the loveअकबरपुर-टांडा मार्ग पर बीच सड़क डेरा जमाए रहते हैं पशु, राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की अवधी खबर संवाददाता…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *