एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने की मांग, अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर(प्रमोद वर्मा)। अधिवक्ताओं की एकजुटता और सुरक्षा की मांग को लेकर गुरुवार को जिले के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को मांगपत्र सौंपा। यह प्रदर्शन उत्तर प्रदेश जूनियर बार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीपधर तिवारी के आह्वान पर आयोजित किया गया।जिलाध्यक्ष प्रभात मिश्रा के नेतृत्व में जिला बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुनील यादव व मंत्री अनिल वर्मा समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता जुलूस की शक्ल में पहुंचे।

अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, अधिवक्ताओं पर हो रहे हमलों पर रोक लगाने तथा उनकी सुरक्षा, सम्मान और अधिकार सुनिश्चित करने की मांग उठाई।प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष संजय त्रिपाठी, अभिषेक उपाध्याय, आरएन गोस्वामी, अमित उपाध्याय, प्रदीप शुक्ला, सत्य मानव दयाल, सीपी सिंह, सुधीर उपाध्याय, सूरज पाण्डेय उर्फ राजा, मंजर, आनंद तिवारी समेत सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे। अधिवक्ताओं ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और शीघ्र कार्रवाई की मांग की।


Spread the love

Related Posts

सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर टांडा के विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण की…


Spread the love

खेत से चोरी हुए सोलर पैनल मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

Spread the loveसात सोलर पैनल, पिकअप वाहन व रिंच बरामद अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने करमपुर गांव में चार माह पूर्व खेत से चोरी हुए सोलर पैनल…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *