साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने 22,254 रुपये कराए वापस

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। कटका थाना क्षेत्र में साइबर ठगी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए साइबर पुलिस टीम ने पीड़िता के 22,254 रुपये वापस करा दिए। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस के मुताबिक, समेसर रफीगंज निवासी पुष्पा निषाद ने एनसीआरपी पोर्टल पर 5 अप्रैल 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि साइबर ठगी के जरिए उनके खाते से 28 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने साइबर तकनीक की मदद से ठगी की रकम को होल्ड कराया।

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में साइबर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 22,254 रुपये पीड़िता को वापस करा दिए। रकम वापस मिलने पर पीड़िता ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।

कार्रवाई में थानाध्यक्ष अक्षय पटेल, उपनिरीक्षक शिवम मिश्रा प्रभारी साइबर हेल्प डेस्क और कांस्टेबल रजनीश यादव साइबर हेल्प डेस्क शामिल रहे।


Spread the love

Related Posts

सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर टांडा के विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण की…


Spread the love

खेत से चोरी हुए सोलर पैनल मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

Spread the loveसात सोलर पैनल, पिकअप वाहन व रिंच बरामद अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने करमपुर गांव में चार माह पूर्व खेत से चोरी हुए सोलर पैनल…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *