खेत से चोरी हुए सोलर पैनल मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

सात सोलर पैनल, पिकअप वाहन व रिंच बरामद

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने करमपुर गांव में चार माह पूर्व खेत से चोरी हुए सोलर पैनल के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी के सात सोलर पैनल, घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन और पैनल खोलने में इस्तेमाल रिंच बरामद किया है।

करमपुर निवासी राणा अमर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उन्होंने सिंचाई के लिए 24 सितंबर 2024 को पीएम सूर्य कृषि योजना के तहत अपने खेत में तीन किलोवाट क्षमता के नौ सोलर पैनल लगवाए थे। उनका खेत प्यारे भट्ठे के पास स्थित है। आठ अप्रैल 2026 को खेत पर पहुंचने पर सोलर पैनल गायब मिले। इसके बाद उन्होंने अकबरपुर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी।

पुलिस के अनुसार, तीन सितंबर को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि करमपुर से चोरी किए गए सोलर पैनल पिकअप में लादकर बेचने की फिराक में कुछ लोग काशीराम कॉलोनी के पास शिवबाबा के निकट खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदीप कुमार व सभाजीत कन्नौजिया को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने सोलर पैनल चोरी की घटना में शामिल होने की बात बताई। उनकी निशानदेही पर पिकअप संख्या यूपी 45 टी 5253 से सात सोलर पैनल बरामद किए गए। पुलिस ने पैनल खोलने में प्रयुक्त एक रिंच भी बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में संदीप कुमार पुत्र स्व. सियाराम वर्मा, निवासी सुड़ारी, अकबरपुर तथा सभाजीत कन्नौजिया पुत्र स्व. रामदुलार, निवासी सरसपना, थाना बेवाना शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


Spread the love

Related Posts

सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर टांडा के विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण की…


Spread the love

साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने 22,254 रुपये कराए वापस

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। कटका थाना क्षेत्र में साइबर ठगी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए साइबर पुलिस टीम ने पीड़िता के 22,254 रुपये वापस करा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *