चाचा की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

कटेहरी/अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के निनामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार निनामपुर गांव निवासी नीरज कुमार पुत्र मुन्नू (24) प्रदेश में मजदूरी करता था। घर में अपने चाचा की मौत की खबर मिलने पर वह वापस घर के लिए ट्रेन से रवाना हुआ था। बताया जाता है कि ट्रेन जब दुल्लापुर गांव के पास पहुंची तो उसकी गति धीमी होने पर नीरज ने उतरने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रेन की गति अचानक बढ़ गई और वह ट्रेन की चपेट में आ गया।

हादसे में नीरज के दोनों पैर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही अहिरौली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेहरी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान नीरज ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *