मराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद
अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद लालजी वर्मा के सुपुत्र स्वर्गीय विकास वर्मा के बड़े पुत्र अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन के अवसर पर एनटीपीसी के पास स्थित मराठा लॉन में 9 सितंबर को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
समारोह में परिवार के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक शामिल हुए और अंश वर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शोभावती वर्मा, टांडा प्रशासक/ ब्लॉक प्रमुख सुरजीत वर्मा, लवकुश वर्मा, एडवोकेट अनिरुद्ध वर्मा, विंदेश्वरी प्रसाद वर्मा, अश्वनी वर्मा, सप्पू वर्मा, अमित चौधरी भट्ठा मालिक, मनोज कुमार, सुभाष चंद्र एवं दिनेश भारती सहित विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने समारोह में पहुंचकर अंश वर्मा को आशीर्वाद दिया।
सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन्मदिन समारोह के दौरान पारिवारिक एवं आत्मीय माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने अंश वर्मा के जीवन में सफलता, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। समारोह में आए अतिथियों और शुभचिंतकों के प्रति परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया गया।




