सरपत और गड्ढों से राहगीरों की राह मुश्किल

Spread the love

मेडिकल कॉलेज से जाने वाले एनटीपीसी मार्ग पर आवागमन बाधित, सफाई व मरम्मत की मांग

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर से एनटीपीसी जाने वाले मुख्य मार्ग पर मखदूम सराय (सरैया) नहर के पुल से मखदूमनगर एनटीपीसी तक सड़क के किनारे उगी सरपत और जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी खराब हो गई है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर सरपत काफी बढ़ गई है, जिससे मार्ग संकरा होने के साथ-साथ सामने से आने वाले वाहनों को देखने में भी परेशानी होती है।

वहीं, जगह-जगह गड्ढे होने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों के चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हिथूरी दाउदपुर निवासी सप्पू वर्मा, खन्ना, जियालाल प्रजापति, अच्छेलाल वर्मा, मगारीपुर निवासी अतुल चौधरी, फरीदपुर निवासी अमित वर्मा, सदाराम शर्मा, ओदरा निवासी शिवपूजन वर्मा सहित अन्य क्षेत्रवासियों एवं राहगीरों ने सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मार्ग के किनारे उगी सरपत की तत्काल सफाई कराने तथा गड्ढों की मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर पूर्व में भी खबर प्रकाशित हो चुकी है, लेकिन समस्या अभी पूरी तरह दूर नहीं हुई है।

इस संबंध में जब लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सौरभ सिंह से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया गया। तो उन्होंने बताया कि बारिश को मद्देनजर रखते हुए जल्द ही मार्ग की सफाई कराई जाएगी और रास्ते को पुनः पहले की तरह आवागमन बहाल किया जाएगा।


Spread the love

Related Posts

कॉक्लियर इम्प्लांट की उपयोगिता एवं बच्चों में बधिरता की शीघ्र पहचान को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, के नाक, कान एवं गला (ईएनटी) विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को कॉक्लियर इम्प्लांट एवं इसके…


Spread the love

बारिश से बेहाल फसलों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

Spread the love

Spread the loveप्रभावित खेतों में पहुंचकर किसानों से जानी हकीकत, क्षति का आकलन कर त्वरित सहायता देने के निर्देश अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जनपद में लगातार हो रही बारिश और…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *