विधायक के ड्राइवर की सड़क हादसे में मौत मामले में, पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

अज्ञात वाहन ने ओवरब्रिज पर मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से विधायक के ड्राइवर की मौत हो गई। हादसा 25 सितंबर की शाम अकबरपुर रेलवे क्रॉसिंग के सामने ओवरब्रिज पर हुआ। मृतक की पत्नी की तहरीर पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, लक्ष्मी कुमारी पत्नी अजय कुमार निषाद, निवासी शाहजादपुर सदानत, नगर पालिका अकबरपुर, ने बताया कि उनके पति अजय कुमार निषाद विधायक त्रिभुवन दत्त की गाड़ी के चालक थे। 25 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे वह विधायक के आवास राहूलनगर कालोनी, अकबरपुर से अपनी पल्सर मोटरसाइकिल संख्या UP45E3696 से घर शाहजादपुर लौट रहे थे।

तहरीर के मुताबिक, जैसे ही अजय कुमार निषाद अकबरपुर सैदपुर के सामने ओवरब्रिज पर पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार एवं अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अजय कुमार निषाद की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी ने 26 सितंबर को अकबरपुर कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।


Spread the love

Related Posts

अज्ञात वाहन की टक्कर से डॉक्टर की हालत गंभीर, पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

Spread the loveलखनऊ के अस्पताल में बेहोशी की हालत में चल रहा उपचार, हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में…


Spread the love

कॉक्लियर इम्प्लांट की उपयोगिता एवं बच्चों में बधिरता की शीघ्र पहचान को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, के नाक, कान एवं गला (ईएनटी) विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को कॉक्लियर इम्प्लांट एवं इसके…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *