अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक की दर्दनाक मौत

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर।
महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत महरुआ चौराहे पर सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे घटनास्थल पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक मृतक हरेंद्र कुमार सिंह पुत्र शेर बहादुर सिंह निवासी मदारभारी थाना भीटी के रहने वाले थे। गुरुवार की शाम अपनी पत्नी के साथ ससुराल साले की तबीयत खराब होने पर दोस्तपुर देखने गए हुए थे। शुक्रवार की सुबह पत्नी को छोड़कर वहां से वापस घर आ रहे थे जैसे ही महरुआ चौराहे पर पहुंचे सड़क पार करने का प्रयास किया तो अकबरपुर की तरफ से सुल्तानपुर की तरफ जा रहा तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया।

जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे महरुआ थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजन भी मौके पर पहुंच चुके हैं। महरुआ थाना क्षेत्र के में इस समय सड़क दुर्घटनाएं बहुत तेज हो गई हैं इसका कारण बाहर से आने जाने वाले वाहन शामिल है। फिर हाल महरुवा थाना अध्यक्ष को महरुआ चौराहे पर बैरियर लगा देना चाहिए ताकि चौक से गुजरने वाले वाहनों से सड़क दुर्घटनाएं चौक पर न हो सके वहां दिन-रात पुलिस कर्मियों की तैनाती कर देनी चाहिए। इस सड़क से गुजरने वाले वाहन की रफ्तार धीमी नहीं देखने को मिल सकती है इनकी स्पीड काफी तेज रहती है। जिसे अचानक वाहन को कंट्रोल नहीं किया जा सकता। वहीं अकबरपुर सुल्तानपुर सड़क किनारे सब्जियों की दुकान भी लंबे अरसे से लगाई जा रही हैं। जबकि सब्जी विक्रेताओं के लिए लाखों के खर्चे से मंडी स्थल का निर्माण किया जा चुका है। यहां भी कभी न कभी बड़ी दुर्घटना को दावत देंगे समय रहतें अगर प्रशासन इस पर भी नहीं ध्यान दिया। शाम होते ही सड़क किनारे सब्जियां खरीदने वाले ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो जाती है साथ ही अपने वाहन को भी सड़क किनारे ही खड़ा कर सब्जियों की खरीदारी करते हैं इस पर प्रशासन को ध्यान देते हुए सब्जी विक्रेताओं की दुकान को सब्जी मंडी में शिफ्ट करने की अभिलंब जरूरत है।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *