एक तरफ टूटी गंदगी से भारी पड़ी नालियां,दूसरी तरफ ग्राम प्रधान बहा रहे विकास की गंगा

Spread the love

असरफपुर पचाऊख गांव में
चूना व ब्लीचिंग पाउडर के नाम पर ग्राम प्रधान ने निकाली मोटी रकम

ग्राम प्रधान ने कहा कहा कराया छिड़कांव ग्राम वासियों को ही नहीं पता

अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर। जनपद में जिस तरीके से भ्रष्टाचार व्याप्त है उसका अंदाज लगाया जाना बहुत ही मुश्किल है कागजों में विकास की गंगा बह रही है लेकिन धरातल पर विकास कोसों दूर चल रहा है। कागजी कार्रवाई कर केवल सरकारी धन का बंदरबन कर अपनी जेब गर्म कर ली जा रही है। ग्राम प्रधान गांव के विकास के पैसे से अपने खुद का विकास करने में जुटे हुए हैं गांव में विकास कार्य तो नहीं दिखेगा मगर ग्राम प्रधान का निजी विकास जरूर दिखाई पड़ेगा या हम नहीं कह रहे हैं वास्तव में यह सच है।


अकबरपुर विकासखंड अंतर्गत असरफपुर पचाऊख गांव में टूटी नालियां गंदगी से भरी पड़ी हुई है। मच्छर उसमें पनप रहे हैं उधर ग्राम प्रधान चूना व ब्लीचिंग पाउडर के नाम पर सरकारी धन निकालकर बंदर वाट कर रहे हैं धरातल में कहीं चूना व ब्लीचिंग पाउडर नहीं दिखाई पड़ रहा है और न ही ग्राम सभा के ग्रामीण बता पा रहे हैं कि ग्राम प्रधान के द्वारा ब्लीचिंग पाउडर व चूना का उपयोग कहां किया गया है। साथ ही ग्राम प्रधान के द्वारा पटिया निर्माण कार्य के नाम पर भी सरकारी धन की निकासी की गई है लेकिन यहां खुली पड़ी टूटी नालियां विकास की पोल खोल रही हैं। कुछ ग्रामीण से जब मीडिया कर्मी के द्वारा कैमरे में बोलने के लिए कहा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि भैया ग्राम प्रधान बहुत ही दबंग हैं उनके खिलाफ कौन बोले आप सच्चाई देख ही रहे हैं हम सब गरीब लोग हैं, इसमें हम लोगों को बोलने की क्या जरूरत है कल से हम लोगों का जीना हराम कर देंगे यह कहना अशरफपुर पचाऊख गांव के ग्रामीणों का था। फिलहाल ग्राम प्रधान के द्वारा गांव के विकास के नाम पर काफी धन निकाला जा चुका है। कुआं मरम्मत के नाम पर भी ग्राम प्रधान ने काफी धन की निकासी की है। फिलहाल ग्राम सभा में ग्राम प्रधान के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के मामले पर मीडिया की पडताल जारी रहेगी लगातार आपको ग्राम प्रधान के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की खबरों को रूबरू कराया जाता रहेगा।

ग्राम प्रधान के भ्रष्टाचार की अगली खबर अगले अंक में……… अगर आपके पास भी कोई भ्रष्टचार/ जनसमस्या की खबर हो तो संपर्क करें: 9451997733


Spread the love
  • Related Posts

    विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

    Spread the love

    Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


    Spread the love

    अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

    Spread the love

    Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *