दरोगा का घूस लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल……….

Spread the love

पीड़िता से धारा व नाम बढ़ाने के लिए की रिश्वतखोरी, धारा व नाम न बढ़ाने पर वायरल की वीडियो..1

अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर।
एक बार फिर खाकी वर्दी दागदार हो गई है रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सद्दरपुर मेडिकल कॉलेज स्थित पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा अरुण कुमार सिंह का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मारपीट के मामले में सद्दरपुर निवासिनी किरण यादव से मुकदमे में धारा व कुछ आरोपियों का नाम बढ़ाने के लिए रिश्वत की मांग की गई थी। जिसमें दरोगा अरुण कुमार सिंह एक अस्पताल में बैठे दिखाई दे रहे हैं वहां पीड़ित महिला के अलावा कुछ अन्य लोग मौजूद हैं। जिसमें पीड़िता अपने हाथों से दरोगा को पैसा देती नजर आ रही है।

पीड़िता के मुताबिक दरोगा ने पांच हजार रूपए की मांग की थी लेकिन किसी तरह साढे चार हजार रूपए की व्यवस्था कर पाई थी। दरोगा ने पैसा लेने के बाद मुकदमे में न तो धारा बढाई और न ही अन्य आरोपियों का नाम जिससे आहत होकर दरोगा की काली करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित वायरल वीडियो की जांच को सीओ टांडा शुभम कुमार को सौंपी गई है।

  1. ↩︎

Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *