पूर्व ठेकेदार की दबंगई आई सामने टेंडर निरस्त होने पर सारा कूड़ा नगर पंचायत कार्यालय के सामने पलटा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर।
नगर पंचायत अशरफपुर कीछौछा में आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के टेंडर में धांधली की खबर प्रथम बार टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ हुई तब से ही चल रही थी।कई बार निविदा विज्ञप्ति प्रकाशित हुई फिर सब से आवेदन भी लिए गए उसके बाद अपरिहार कारण दिखा कर टेंडर निरस्त किए जाते रहे।कभी कलेक्ट्रेट में फर्जीवाड़ा करके टेंडर प्रक्रिया पूरा दिखाकर कार्यादेश जारी होगया।लेकिन जांच में फर्जी पाए जाने पर उसको भी निरस्त किया गया। सभासद विनोद द्वारा फरवरी 2024 में 21 विंदु की शिकायत दी गई जिसमें मुख्य शिकायत यह थी कि अधिशाषी अधिकारी एवं नगर अध्यक्ष ने शासनादेश के विरुद्ध बोर्ड की बैठा दिखाकर 3 वर्ष के अनुभव की बाध्यता समाप्त कर अपने अनुभव हीन परिचित संस्था को टेंडर दिया।जांच में आरोप सिद्ध पता गया। जेके इंफ्रा के पास अनुभव नहीं था। जांच टीम के समक्ष आरोप सिद्ध होने की दस में जिला अधिकारी ने ठेका निरस्त कर कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने का आदेश दिया। जिससे झल्लाए अध्यक्ष ने उल जलूल हरकत करना शुरू कर दिया।कल अधिशाषी अधिकारी को बंधक बनाया आज ठेकेदार और सफाई कर्मियों से मिली भगत कर सरक कूड़ा नगर पंचायत कार्यालय के सामने गिरा दिया।

अधिशासी अधिकारी कार्यालय से तस्वीर हटाने को मुख कारण बताकर मामले को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है जब की उसकी जांच करना 2 मिनट का काम है। सीसीटीवी में देख लिया जाए कि तस्वीर किस टाइम हटी उस समय अधिशाषी अधिकारी कार्यालय में थे या नहीं। लेकिन बस खुद को फंसता देख अध्यक्ष जी अलग अलग प्रोपेगेंडा रच रहे हैं।वैसे भी विनोद की शिकायत पर कार्यवाही अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी पर होनी थी परंतु जांच अधिकारियों ने उन दोनों को आरोप मुक्त कर केवल ठेकेदार को ही दोषी बनाया।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *