ADO पंचायत पर लगे गंभीर आरोपों की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित, सीडीओ ने जारी किया आदेश

Spread the love

शिकायत में डेढ़ लाख रुपये लेने और शारीरिक शोषण का आरोप, निष्पक्ष जांच के निर्देश

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। भीटी विकासखंड में तैनात सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) हंस प्रकाश सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। परिवार रजिस्टर की नकल जारी करने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की मांग और पैसा लेने समेत शारीरिक शोषण किए जाने संबंधी शिकायत को मुख्य विकास अधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए चार सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। इस कार्रवाई से विकासखंड में हलचल मच गई है।

प्रकरण भीटी विकासखंड के नोकापुर निवासी शोभावती उपाध्याय पत्नी स्वर्गीय धीरेंद्र कुमार उपाध्याय की शिकायत से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ने 23 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) हंस प्रकाश सिंह द्वारा परिवार रजिस्टर की नकल जारी करने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की मांग की गई पैसा भी लिया गया तथा उनके साथ शारीरिक शोषण किया गया। शिकायत में निष्पक्ष जांच कराकर प्राप्त धनराशि वापस दिलाने और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई थी।

मामले की प्रारंभिक जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय से आदेश जारी किया गया है। इसके तहत चार सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। समिति में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी/बाल संरक्षण अधिकारी तथा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को सदस्य नामित किया गया है।

जारी आदेश में गठित समिति को शिकायत से संबंधित समस्त अभिलेखों के साथ स्थलीय जांच करने और साक्ष्यों सहित आख्या तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

अब देखना होगा कि जांच समिति की पड़ताल में शिकायत में लगाए गए आरोपों को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं और संबंधित अधिकारी के विरुद्ध आगे क्या कार्रवाई होती है। फिलहाल मामला जांच के दायरे में है और आरोपों की पुष्टि होना बाकी है।


Spread the love

Related Posts

अर्चना वर्मा बनीं ब्लॉक अध्यक्ष, पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। विकासखंड बसखारी के ड्वाकरा हॉल में 14 नवंबर को द्विवार्षिक ब्लॉक स्तरीय संघ चुनाव चुनाव अधिकारी पन्नालाल भारती की देखरेख में संपन्न हुआ। नामांकन…


Spread the love

राममूर्ति वर्मा ने किया सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण

Spread the love

Spread the loveजौनपुर के भानपुर में लौह पुरुष की जयंती पर जुटे दिग्गज नेता, एकता और सामाजिक समरसता का दिया संदेश अवधी खबर संवाददाता जौनपुर। जनपद जौनपुर की मड़ियाहूं विधानसभा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *