राममूर्ति वर्मा ने किया सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण

Spread the love

जौनपुर के भानपुर में लौह पुरुष की जयंती पर जुटे दिग्गज नेता, एकता और सामाजिक समरसता का दिया संदेश

अवधी खबर संवाददाता

जौनपुर। जनपद जौनपुर की मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भानपुर में लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण एवं जयंती समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं टांडा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक राममूर्ति वर्मा ने सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया। विभूति नारायण पटेल द्वारा आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों एवं राजनीतिक हस्तियों ने सहभागिता कर लौह पुरुष को श्रद्धासुमन अर्पित किए।


कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान विजय बहादुर पटेल ने की। इस अवसर पर विधायक लकी यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य तथा मड़ियाहूं विधानसभा अध्यक्ष रामू मौर्य सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

समारोह में सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए राममूर्ति वर्मा ने उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और दृढ़ नेतृत्व से देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की मजबूत नींव रखी। उनका जीवन आज भी सामाजिक एकता, भाईचारे और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।
प्रतिमा अनावरण समारोह के माध्यम से लौह पुरुष के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।


Spread the love

Related Posts

अर्चना वर्मा बनीं ब्लॉक अध्यक्ष, पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। विकासखंड बसखारी के ड्वाकरा हॉल में 14 नवंबर को द्विवार्षिक ब्लॉक स्तरीय संघ चुनाव चुनाव अधिकारी पन्नालाल भारती की देखरेख में संपन्न हुआ। नामांकन…


Spread the love

ADO पंचायत पर लगे गंभीर आरोपों की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित, सीडीओ ने जारी किया आदेश

Spread the love

Spread the loveशिकायत में डेढ़ लाख रुपये लेने और शारीरिक शोषण का आरोप, निष्पक्ष जांच के निर्देश अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भीटी विकासखंड में तैनात सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) हंस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *