अवधी खबर संवाददाता
अम्बेडकरनगर। आशीर्वाद फाउंडेशन के स्थापना दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को आशीर्वाद मेडिकल सेंटर, पटेल नगर अकबरपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आशीर्वाद मेडिकल सेंटर के डायरेक्टर डॉ. जे.के. वर्मा ने सभी शुभचिंतकों, मित्रों एवं सहयोगियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है।
कार्यक्रम शाम पांच बजे से आयोजित होगा। डॉ. जे.के. वर्मा ने आत्मीय अंदाज में सभी को आमंत्रित करते हुए कहा, आइए, मिलते हैं, कुछ बातें करते हैं, हंसते हैं, बोलते हैं और कुछ खाते-पीते हैं। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और आत्मीय संबंधों को मजबूत करने का अवसर भी है। इस मौके पर सभी शुभचिंतकों की उपस्थिति कार्यक्रम की खुशियों को और बढ़ाएगी।




