अवधी खबर संवाददाता
सुलतानपुर। मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं लखपति दीदी योजना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वयं सहायता समूहों की प्रगति, महिलाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की योजनाओं की समीक्षा की गई।
कम प्रगति पाए जाने पर धनपतगंज, दोस्तपुर एवं जयसिंहपुर के सहायक विकास अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए गए। वहीं बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर अखण्डनगर, कूरेभार एवं कुड़वार के अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने को कहा गया। सीडीओ ने सभी विकास खण्डों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूरा करने तथा पात्र महिलाओं को आजीविका गतिविधियों से जोड़कर लखपति दीदी बनाने के निर्देश दिए।




