शादी की शहनाई बजने से पहले उठी युवक की अर्थी, डीजे विवाद में पीट-पीटकर हत्या

Spread the love

एक सप्ताह बाद होनी थी शादी, पिता की मौत के बाद परिवार का इकलौता सहारा भी छिना; नदी किनारे मिला युवक का शव

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बनकटा बुजुर्ग गांव में डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद एक युवक की मौत का कारण बन गया। आरोप है कि विवाद के दौरान युवक के सिर पर पीछे से डंडे से जोरदार प्रहार किया गया, जिससे उसकी जान चली गई। सोमवार को नदी किनारे युवक का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। जिस घर में एक सप्ताह बाद शादी की शहनाई बजने वाली थी, वहां अब चीख-पुकार और मातम पसरा हुआ है।

मृतक की पहचान बनकटा बुजुर्ग गांव निवासी पिंटू कुमार गौतम (पुत्र स्वर्गीय लालचंद गौतम) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार की रात घाट पर डीजे बजाने को लेकर पिंटू का दूसरे पक्ष के लोगों से विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी दौरान किसी ने पीछे से उसके सिर पर डंडे से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। सोमवार को नदी किनारे शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पिंटू की शादी महज एक सप्ताह बाद होनी थी। घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं और परिवार खुशियों के बीच शादी की प्रतीक्षा कर रहा था। लेकिन किसे पता था कि जिस घर से कुछ दिनों बाद दूल्हे की बारात निकलनी थी, वहां उसकी अर्थी उठेगी। कुछ समय पहले ही पिता का निधन हो चुका था। पिता की मौत के बाद पिंटू ही परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रहा था। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

राजेसुल्तानपुर थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि रात में डीजे बजाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। युवक की मौत की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।


Spread the love

Related Posts

मिल्कीपुर की सियासत में फिर चर्चा में बाबा गोरखनाथ, भाजपा के टिकट को लेकर अटकलें तेज

Spread the love

Spread the loveआगामी विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक की दावेदारी को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं, पार्टी के आधिकारिक ऐलान का इंतजार अवधी ख़बर संवाददाता प्रियंका वर्मा अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा…


Spread the love

सियाराम राजभर बने अध्यक्ष, विवेक कुमार को मिली मंत्री पद की जिम्मेदारी

Spread the love

Spread the loveसियाराम राजभर ने 72 मतों से दर्ज की शानदार जीत, 190 मतदाताओं के सापेक्ष 157 ने किया मतदान अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। विकास खंड अकबरपुर के ड्वाकरा हाल…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *