बहुचर्चित छात्रा रागिनी के मौत के मामले में कप्तानगंज पुलिस पर पीड़ित परिवार ने उच्च अधिकारियों से लगाया उत्पीड़न करने का आरोप

Spread the love

कप्तानगंज बस्ती। बहुचर्चित छात्रा रागिनी के मौत मामले में कप्तानगंज पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे उत्पीड़न व प्रड़ताना से परेशान होकर पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री पोर्टल डीआईजी पुलिस अधीक्षक अभिनंदन समेत अन्य उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र दे कर न्याय की गुहार लगाई है । पीड़ित परिवार ने कप्तानगंज पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए तत्काल छात्रा रागिनी के हत्याकांड मामले का खुलासा करने की भी मांग किया है । पीड़ित परिवार में पुलिस अधीक्षक को दिये शिकायती पत्र में लिखा है कि कप्तानगंज पुलिस विकासखण्ड कप्तानगंज के अन्तर्गत कंपोजिट विद्यालय खपड़ही पर तैनात शिक्ष अरुणेंद्र सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय लगातार पीड़ित परिवार के सदस्यों का उत्पीड़न कर रही है जिससे परिवार का घर पर रहना मुश्किल हो गया है ।

पीड़ित परिवार ने कहा कि यदि कप्तानगंज पुलिस ऐसे ही लगातार पूरे परिवार के सदस्यों को प्रताड़ित करती रही तो मजबूर होकर पूरे परिवार के सदस्यों को आत्महत्या कर लेना पड़ेगा।कप्तानगंज पुलिस ने कम्पोजिट विद्यालय खपड़ही में छात्रा रागिनी की मौत बीत 10 फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी जिसमें 10 दिन बाद मृतका के पिता शिव प्रसाद के तहरीर पर 01 अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था लेकिन अब बड़ी बात यह है कि लगभग 01 बीतने के बाद भी छात्रा रागिनी के हत्या का खुलासा न करना पुलिस प्रशासन बड़ा सवाल खड़ा करता है ।

पीड़ित परिवार ने यह स्पष्ट कर दिया कि यदि वह विद्यालय पर तैनात शिक्षक अरुणेंद्र सिंह व गांव वासियों के झांसा में पड़ने के कारण आज हमें न्याय के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है और कप्तानगंज पुलिस की प्रड़ताना झेलना पड़ रहा है । छात्रा रागिनी की मौत कंपोजिट विद्यालय खपड़ही में हुई थी विद्यालय परिसर में छात्रा की मौत होने की कारण सारी जिम्मेदारी विद्यालय के शिक्षक की थी लेकिन कप्तानगंज पुलिस शिक्षक अरुणेन्द्र सिंह से कोई पूछताछ नहीं कर रही है । उक्त प्रकरण में पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने कहा कि जल्द ही छात्रा रागिनी के मौत मामले का अनावरण होगा


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *