पैकौलिया थानाध्यक्ष ने उजाड़ा गरीब का आशियाना पीड़िता ने एससी एसटी आयोग से लगाई न्याय कि गुहार

Spread the love

बस्ती। सत्ता और प्रशासन के गठजोड़ का एक क्रूर चेहरा जनपद के पैकोलिया थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां रूपये और पावर के दम पर एक गरीब महिला को जबरन उसके घर से उसे बेदखल कर दिया गया। कथित रूप से आरोप है कि थानाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव पूर्व नायब तहसीलदार कमलेंद्र सिंह व लेखपाल रविंद्र यादव की मिलीभगत से एक गरीब महिला का घर बलपूर्वक गिरा दिया गया और उसकी जमीन पर एक अन्य गांव के मुस्लिम व्यक्ति को कब्जा दिला दिया गया बता दें पीड़िता के विरोध करने पर पुलिस ने उसे घसीटकर ले गई और उसका चालान कर दिया। नियमों के अनुसार किसी भी महिला को गिरफ्तार करने के लिए महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी जरूरी होती है लेकिन थानाध्यक्ष पैकोलिया धर्मेन्द्र यादव ने इस नियम को भी ताख पर रखकर महिला व उसके छोटे बच्चे सहित परिवार को खुले आसमान के नीचे रहने के लिए मजबूर कर दिया।पीड़ित परिवार ने प्रदेश सरकार के एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत से छः मार्च को मिलकर अपनी आपबीती सुनाई अध्यक्ष ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए न्याय का भरोसा दिलाया। आपको बता दें कि यह घटना दर्शाती है कि कैसे प्रशासनिक तंत्र की मिलीभगत से गरीबों का शोषण किया जा रहा है उक्त मामले को लेकर पीड़िता ने प्रदेश सरकार से न्याय की गुहार लगाई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील की है।


Spread the love

Related Posts

प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


Spread the love

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *