खाद्य सुरक्षा अधिकारियों से भिड़े व्यापारी, वसूली का आरोप

Spread the love


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम और स्थानीय व्यापारियों के बीच उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब दिलीप ट्रेडर्स की दुकान से सैंपल लेने पहुंचे अधिकारियों पर नियमों की अनदेखी और अभद्र व्यवहार का आरोप लगा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र वर्मा, जलालपुर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्र प्रकाश और आलापुर के आदर्श प्रसाद ने दुकान से सैंपल लिया, लेकिन व्यापारियों का कहना है कि सैंपल के लिए पैक सामान लिया गया, जिसकी एक्सपायरी डेट भी नहीं हुई थी और इसका भुगतान भी नहीं किया गया।
इस बात से नाराज व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल, जिला महामंत्री आदित्य गोयल और अध्यक्ष हरिओम सोनी ने रामलीला मैदान गेट पर अधिकारियों को रोककर नियमों की जानकारी मांगी। जिला उपाध्यक्ष देवेश मिश्र ने बताया कि जब उन्होंने मुर्गे की दुकान से सैंपल लेने की बात कही, तो अधिकारियों ने जवाब दिया, “पुलिस कटवाती है, उनसे पूछो,” और वहां जांच से इनकार कर दिया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि आलापुर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी आदर्श प्रसाद ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और अधिकारियों पर वसूली का भी इल्जाम लगाया।
व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल ने कहा कि बीते दिनों डीएम अविनाश सिंह को इस मुद्दे पर ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन बिना किसी विभागीय कैंप के जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार पदमेश श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से बैठक कर कैंप की तारीख तय करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि होली के बाद कैंप लगाया जाएगा। व्यापारियों ने मांग रखी कि पैक सामान के लिए दुकानदारों को परेशान न किया जाए और सैंपल सीधे कंपनी से लिए जाएं।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे रुद्र, जिला कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रहरि, प्रचार मंत्री विकास निषाद, विनोद गुप्ता, मनीष सोनी, मनोज पांडे समेत बड़ी संख्या में व्यापारी और पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *