कृष्ण कुमार यादव बने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
अम्बेडकरनगर।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव को जिला कांग्रेस कमेटी अम्बेडकर नगर का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उप्र कांग्रेस सदस्य डा विजय शंकर तिवारी, मीडिया प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी अम्बेडकर नगर ने बताया कि इससे पूर्व जनपद सहित उप्र के समस्त कांग्रेस जनों की बैठक उप्र कांग्रेस मुख्यालय में हुई थी। जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और उप्र प्रभारी अविनाश पांडे और उप्र कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सबसे विचार विमर्श कर संगठन को बूथ स्तर तक ले जाने पर रायशुमारी की थी। इसी क्रम में उप्र के 133 जिला और शहर अध्यक्षगणों की सूची अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने जारी किया जिसमें कृष्ण कुमार यादव को जिला कांग्रेस कमेटी अम्बेडकर नगर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।


जनपद के दिग्गज कांग्रेस नेता रहे स्वर्गीय हनुमान प्रसाद यादव के बड़े पुत्र कृष्ण कुमार यादव ने उनकी गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाया लोकसभा युवा कांग्रेस अम्बेडकर नगर का चुनाव लड़कर जीत हासिल किया प्राईमरी चुनाव भी लड़े तथा वर्तमान में वह पीसीसी सदस्य हैं और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित भव्य प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


कृष्ण कुमार यादव को जिला कांग्रेस कमेटी अम्बेडकर नगर का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उप्र कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के चेयरमैन डा जियाराम वर्मा, उप्र कांग्रेस के पूर्व महासचिव शिवशंकर पांडेय, उप्र कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक रमेश मिश्र, एआईसीसी सदस्य सै मेराजुद्दीन किछौछवी, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह कप्तान,राम कुमार पाल, सुनील कुमार मिश्रा,उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी, उप्र कांग्रेस के पूर्व सचिव मो अनीश खां, अमित जायसवाल, पीसीसी सदस्य डा नंदलाल चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू, सुखी लाल वर्मा,राजपति सिंह, सुनील सिंह, पूर्व प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्रा बबलू, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष वशिष्ठ पांडेय,सतीश चंद्र प्रजापति,आशाराम यादव , आनंद अमृतराज वर्मा, चिंता हरण पांडेय, नंदकुमार गुप्ता दद्दू, राकेश कुमार वर्मा,राजीव कुमार गुप्ता, राजपति पटेल,राजेश कुमार वर्मा, राजेश प्रजापति, गुलाम रब्बानी, रामजन्म दूबे, दुर्गा प्रसाद पाण्डेय,जय प्रकाश तिवारी, द्विजेंद्र नारायण शुक्ला, दिवाकर पांडेय ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।


Spread the love

Related Posts

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी आयोजित, किसानों को समेकित पोषक तत्व प्रबंधन एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की दी गई जानकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित देशव्यापी कार्यक्रम “खेत बचाओ अभियान” रबी वर्ष 2026 के अंतर्गत आज ग्राम बाला पकोली…


Spread the love

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *