धार्मिक स्थलों के समीप बीफ की दुकानों पर मचा हंगामा,बीजेपी विधायक ने की शिकायत

Spread the love

जिला खाद्य अधिकारी पर बीफ बिक्री लाइसेंस दिए जाने का आरोप

गोंडा। जिले के गौरा विधानसभा क्षेत्र के दो ग्राम पंचायतों में धार्मिक स्थलों के समीप बीफ की दुकानों पर हंगामा मचा है। विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने की लाइसेंस रद्द करने की मांग की है।
गौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रभात कुमार वर्मा (भाजपा) ने देवीपाटन मंडल के आयुक्त को पत्र लिखकर ग्राम पंचायत कस्बाखास (थाना खोड़ारे और ग्राम पंचायत पिपरामाहिम (थाना छपिया) में संचालित बीफ की दुकानों का लाइसेंस रद्द करने की मांग की है। विधायक वर्मा ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान स्थानीय निवासियों ने शिकायत की कि जिला खाद्य अधिकारी, गोंडा द्वारा उक्त ग्राम पंचायतों में बीफ बिक्री के लिए लाइसेंस जारी किया गया है। इस पर क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है।

धार्मिक स्थलों के निकट दुकानें खोलने पर आपत्ति

विधायक ने बताया कि इन दुकानों के सामने से होकर अयोध्या और स्वामी नारायण छपिया जैसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों को जाने वाला मुख्य मार्ग गुजरता है। इस मार्ग का उपयोग सिद्धार्थनगर और बलरामपुर जिलों से आने वाले श्रद्धालु बड़ी संख्या में करते हैं। ऐसे में इन दुकानों के संचालन से सामाजिक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है।

सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने की आशंका

विधायक ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि यदि इन दुकानों को तत्काल बंद नहीं किया गया तो क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगड़ने की आशंका है। क्षेत्र की जनता ने भी इस संबंध में लिखित शिकायत (जिसकी छाया प्रति पत्र के साथ संलग्न है) प्रस्तुत की है। विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने आयुक्त, देवीपाटन मंडल से आग्रह किया कि उक्त बीफ दुकानों के लाइसेंस को तत्काल निरस्त किया जाए और लाइसेंस जारी करने वाले जिला खाद्य अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, इन दुकानों को तत्काल प्रभाव से बंद कराने की मांग भी की गई है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि धार्मिक स्थलों के समीप इस तरह की दुकानें खुलना उनकी आस्था का अपमान है। प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द से जल्द इस मामले पर उचित निर्णय लेकर जनता की भावनाओं का सम्मान करेगा।


Spread the love

Related Posts

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी आयोजित, किसानों को समेकित पोषक तत्व प्रबंधन एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की दी गई जानकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित देशव्यापी कार्यक्रम “खेत बचाओ अभियान” रबी वर्ष 2026 के अंतर्गत आज ग्राम बाला पकोली…


Spread the love

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *