आग लगने से आधा दर्जन मकान जले लाखों का नुकसान

Spread the love

खुले आसमान के नीचे आ गया परिवार

—-राजस्व विभाग तथा पुलिस विभाग के टीम पहुंची मौके पर,

—शीघ्र  उपलब्ध कराई जाएगी अनुग्रह राशि,
 

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।भीटी थाना क्षेत्र के तेरिया गांव में रविवार  की दोपहर आग लगने से छ: घर जल गये. आग की इस घटना में घर में रखें  अनाज तथा कपड़ा और बर्तन सहित सब कुछ  स्वाहा हो गया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने ग्रामीणो के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग, पुलिस विभाग तथा चिकित्सा विभाग की टीम  घटना स्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में सहयोग प्रदान किया तथा घटना की जांच की। पूर्व ग्राम प्रधान विजय सिंह ने बताया कि अज्ञात कारणों से लगी इस भीषण  आग में सिकंदर अली का पूरा घर स्वाहा हो गया जिसमें घर अनाज कपड़े है, अनुमान के अनुसार उनका पच्चास  हजार रूपए से अधिक का नुकसान हुआ है।

कृष्णावती का छप्परनुमा घर जलकर राख में तब्दील हो गया एक अनुमान के अनुसार तीस हजार रूपए से अधिक का नुकसान हुआ है ।जमील अहमद की पूरी गृहस्थी जलकर राख में बदल गई, एक अनुमान के अनुसार इनका 50000 से अधिक का नुकसान हुआ है। राम  शुभावन की भी  पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई है जिसमें दो छप्पर, कपड़े आदि शामिल हैं अनुमान के अनुसार 50000 से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। इसराइल का पूरा मकान आग का ग्रास बन गया है जिसमें छप्पर नुमा घर, कपड़े ज़ेवर,6 बकरी, मुर्गी के 12 बच्चे तथा दो मुर्गा जल गए हैं, एक लाख से अधिक का नुकसान का अनुमान है। इब्राहिम का घर मोटरसाइकिल आदि भीआग में स्वाहा हो गया है।


आग की इस में तीन आवासीय तथा तीन गैर आवासीय मकान शामिल है ।घटना में अनाज, कपड़ा, चौकी , बर्तन,बिस्तर, गाड़ियों समेत अन्य सामान जल कर राख हो गया।

अग्नि पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे

अग्नि पीड़ित परिवारों को इस भीषण अग्नि खुले आसमान के नीचे लाकर खड़ा कर दिया है स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें प्रश्रय दिया जा रहा है गांव के लोग  विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में परिवारों को सहायता प्रदान कर रहे हैं कपड़ा दे रहा है तो कोई बिस्तर व्यवस्था भी करने की बात की जा रही है। उप जिलाधिकारी  सदानंद सरोज ने बताया कि राजस्व टीम द्वारा जांच रिपोर्ट के अनुसार 24 घन्टे के भीतर अनुग्रह अनुदान की राशि उपलब्ध करायी जाएगी।


Spread the love

Related Posts

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी आयोजित, किसानों को समेकित पोषक तत्व प्रबंधन एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की दी गई जानकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित देशव्यापी कार्यक्रम “खेत बचाओ अभियान” रबी वर्ष 2026 के अंतर्गत आज ग्राम बाला पकोली…


Spread the love

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *