पेट्रोल पंप पर घटतौली का मामला, उपभोक्ता की शिकायत पर खुला राज

Spread the love

जलालपुर अंबेडकर नगर

जलालपुर कस्बे के यादव चौराहे पर स्थित एस के फिलिंग स्टेशन पर घटतौली का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार की शाम एक उपभोक्ता ने पेट्रोल पंप पर डेढ़ सौ रुपये का पेट्रोल अपनी बाइक में भरवाया, लेकिन फ्यूल इंडिकेटर के ऊपर न चढ़ने पर संदेह हुआ। शिकायत करने पर कर्मचारी आक्रामक हो गया, जिसके बाद विवाद बढ़ता चला गया।
तहसील क्षेत्र के फरीदपुर गांव के रहने वाले इस उपभोक्ता ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि वह सुल्तानपुर रिश्तेदारी के लिए जा रहा था। शाम करीब 3:00 बजे उसने पेट्रोल भरवाया, लेकिन मात्र डेढ़ सौ रुपये के पेट्रोल से बाइक का इंडिकेटर नहीं बढ़ा। शिकायत करने पर न सिर्फ कर्मचारी ने उल्टा उग्र रवैया अपनाया, बल्कि पंप मैनेजर और मालिक भी कर्मचारी के पक्ष में आ गए और अपनी गलती मानने से इनकार कर दिया।

व्यापार मंडल की पहल से खुली पोल

विवाद की सूचना मिलते ही व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल और मंत्री देवेश मिश्रा मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को शांत कराते हुए उन्होंने उपभोक्ता की बाइक की टंकी से पेट्रोल निकलवाया। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि डेढ़ सौ रुपये का पेट्रोल एक लीटर से भी कम निकला। यह साफ हो गया कि पंप पर घटतौली की जा रही थी।


संचालक ने मानी गलती, कर्मचारी को बनाया बलि का बकरा

अपनी गलती पकड़े जाने के बाद पेट्रोल पंप संचालक ने फौरन कर्मचारी को दोषी ठहराते हुए उसे नौकरी से हटा दिया। साथ ही, पीड़ित उपभोक्ता को पूरा तेल देकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की। संचालक ने माफी मांगते हुए गलती स्वीकारी, जिसके बाद उपभोक्ता ने दोबारा ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दी और कानूनी कार्रवाई से पीछे हट गया।

घटना से उठे सवाल

यह घटना पेट्रोल पंपों पर घटतौली की पुरानी शिकायतों को फिर से चर्चा में ला रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की धोखाधड़ी आम उपभोक्ताओं के साथ अक्सर होती है, लेकिन जागरूकता और सबूतों के अभाव में मामले दब जाते हैं। व्यापार मंडल ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए भविष्य में ऐसी शिकायतों पर सख्त निगरानी का भरोसा दिलाया है।


Spread the love

Related Posts

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी आयोजित, किसानों को समेकित पोषक तत्व प्रबंधन एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की दी गई जानकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित देशव्यापी कार्यक्रम “खेत बचाओ अभियान” रबी वर्ष 2026 के अंतर्गत आज ग्राम बाला पकोली…


Spread the love

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *