गरीबों और दलितों पर अत्याचार कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी – कृष्ण कुमार यादव

Spread the love

अम्बेडकरनगर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव की अगुवाई में जलालपुर प्रशासन से पीड़ित अनन्या के परिजनो से कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने उनके घर पर मुलाकात कर परिस्थितियों का अवलोकन किया जिला कांग्रेस अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने जलालपुर के स्थानीय प्रशासन द्वारा सामंती कार्रवाई की घोर निन्दा करते हुए कहा कि अमीरों का अधिकारियों का घर संवारने के लिए गरीबों का घर ढहाना भाजपा की तानाशाही का प्रत्यक्ष सबूत है अवैध अतिक्रमण को हटाने की कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया, कांग्रेस इस मुद्दे को सदन में उठायेगी, केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व को वस्तु स्थिति की रिपोर्ट जिला कांग्रेस कमेटी भेज रही है।


जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि जलालपुर तहसील अन्तर्गत अजईपुर गॉव मे एक प्रभावशाली व्यक्ति के दबाव में आकर तहसील प्रशासन ने एक निहायत ही गरीब परिवार का घर जमींदोज कर दिया जब कि मकान मुकदमा विचाराधीन है तथा जलालपुर प्रशासन ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए बिना नोटिस दिऐ घर पर जेसीबी चलवा दिया।
एआईसीसी सदस्य सै मेराजुद्दीन किछौछवी ने कहा कि प्रशासन की इस तरह की सामंती हाहाकारी कार्रवाई ने अनन्या जैसे लाखों बच्चों के मन पर गहरा असर डाला है यह देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ है उन्होंने मासूम अनन्या की किताबें निकलवाने को तहसीलदार और पुलिस का मानवीय सरोकार बताया।


कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश पर नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के नेतृत्व मे कांग्रेस का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवारीजनो से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में एआईसीसी सदस्य सै मेराजुद्दीन किछौछवी , उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी , वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेन्द्र पटेल, पूर्व महासचिव आलोक पाठक,वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता डा सतीश प्रजापति, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमन्त अहिर, प्रदेश सचिव किसान प्रकोष्ठ संजय यादव , उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया सचिव बृजेश यादव, ओबीसी विभाग के प्रदेश सचिव अंकुर पटेल, हिमांशु वर्मा,राजकुमार अग्रहरि, सुशील कुमार गौतम,डीएन दूबे,मो सैफ, विपिन ,शिव प्रताप,मुन्ना सहित दर्जनों पदाधिकारीगण मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी आयोजित, किसानों को समेकित पोषक तत्व प्रबंधन एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की दी गई जानकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित देशव्यापी कार्यक्रम “खेत बचाओ अभियान” रबी वर्ष 2026 के अंतर्गत आज ग्राम बाला पकोली…


Spread the love

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *