बुलडोजर की कार्रवाई और वायरल गर्ल अनन्या की गुहार ने मचाई सियासी हलचल

Spread the love

जलालपुर अंबेडकर नगर

अंबेडकर नगर के जलालपुर तहसील क्षेत्र के अजईपुर अरई गांव में अवैध कब्जे हटाने के लिए प्रशासन द्वारा की गई बुलडोजर कार्रवाई के दो दिन बाद भी माहौल गरमाया हुआ है। बीते शुक्रवार को उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ बंजर जमीन पर बने अवैध कब्जों को ढहाया गया था। इस दौरान कक्षा एक की छात्रा अनन्या का अपनी कॉपी-किताबों को बचाने के लिए झोपड़ी की ओर दौड़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस घटना ने जहां एक मासूम बच्ची के भविष्य की चिंता को उजागर किया, वहीं राजनीतिक दलों के लिए इसे सियासी मौके में तब्दील कर दिया।
रविवार को गांव में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात की। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई और अनन्या समेत परिवार के अन्य बच्चों की शिक्षा के लिए उचित प्रबंध का भरोसा दिलाया। दूसरी ओर, कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने घटनास्थल का दौरा किया। इसमें सोशल मीडिया सेल के प्रदेश सचिव व प्रियंका गांधी संगठन ऑल इंडिया उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बृजेश सिंह यादव, प्रांतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य संजय तिवारी और ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि शामिल थे।

कांग्रेस नेताओं ने योगी सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार का घर उजाड़ने की निंदा की।
मासूम का मार्मिक वीडियो प्रियंका गांधी संगठन ऑल इंडिया उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बृजेश सिंह यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से साझा किया था, जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया। अनन्या की मासूमियत भरी गुहार ने लोगों का ध्यान खींचा, जिसमें वह अपनी पढ़ाई के लिए कॉपी-किताबों को बचाने की कोशिश करती नजर आई। इस घटना ने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल तो खड़े किए ही, साथ ही राजनीतिक दलों को पीड़ितों के पक्ष में खड़े होने का अवसर भी दे दिया।


हालांकि, प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई नियमों के तहत बंजर जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए की गई थी। लेकिन गांव में अभी भी तनाव और चर्चाओं का दौर जारी है। अनन्या के भविष्य को लेकर उठी आवाजें अब सियासी गलियारों तक पहुंच चुकी हैं, और यह देखना बाकी है कि इस मासूम की गुहार कितना असर दिखाती है।


Spread the love

Related Posts

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी आयोजित, किसानों को समेकित पोषक तत्व प्रबंधन एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की दी गई जानकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित देशव्यापी कार्यक्रम “खेत बचाओ अभियान” रबी वर्ष 2026 के अंतर्गत आज ग्राम बाला पकोली…


Spread the love

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *