एसओ के आदेश पर भारी पड़ रहा हेडकांस्टेबल, रसूखदारों के इशारे पर करता काम

Spread the love

खलिहान की भूमि पर दबंगों का अवैध कब्जा, गाय बांधकर रास्ते को किया बंद

वर्षों से एक ही हल्के में जमा है दीवान रावत यादव, क्षेत्र में राजनीति का बन गया हिस्सा

गोण्डा। जिले की वजीरगंज पुलिस अब तो सरकारी भूमि पर कब्जे को सही बताते हुये उसे सर्टिफिकेट देने लगी है। यह हम नहीं कर रहे हैं यह तो उस पीड़ित का कहना है,जिसके घर के सामने खलिहान की भूमि पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर उसके निकलने के रास्ते पर गाय बांधकर नांदा आदि रखते हुये रास्ता बंद कर दिया है। पीड़ित जब इसकी शिकायत शिकायत करने थाने पर पहुंचा तो,वहाँ मौजूद हल्के के हेडकांस्टेबल जितेंद्र यादव ने उससे तहरीर लेकर पहले उसे आजकल करके टरकाता रहा। इस पर जब पीड़ित ने इसकी शिकायत प्रभारी निरीक्षक से करने की बात की तो बीते शनिवार को मौके पर गये हेडकांस्टेबल ने कहा कि,यह तो उनके कब्जे में है नहीं मान रहे। इस पर जब उनसे कहा गया कि रास्ता खलिहान की भूमि पर है और उस पर गाय आदि बांधी है।

जिससे वह और उसका परिवार घर से नहीं निकल पा रहा है,उसे ही खाली करवा दें। इस पर सिपाहियों का बड़ा ही हास्यास्पद जवाब था कि वह खाली नहीं करेंगे तुम दूसरे रास्ते से जाओ। बहरहाल उस पक्ष के एक व्यक्ति को दीवान ने अपने कमरे में बुलाकर रास्ते से दो हाथ अपनी तरफ अपनी गाय आदि बाँधने तथा रास्ते को खाली कराने का समझौता करा दिया बावजूद वह नहीं माने। तब पीड़ित थक-हार कर जब किसी तरह प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा के पास पहुँचा और अपनी आपबीती बताई तो उन्होंने तत्काल हल्के के हेडकांस्टेबल यादव को बुलाते हुये कहा समझौता तुमने कराया था जाकर इसे रास्ता दिलाओ, लेकिन दीवान रावत वहाँ नहीं गया। दूसरे दिन फिर दुर्गा प्रसाद थाने पहुँचा तो प्रभारी निरीक्षक ने रावत यादव को बुलाकर पूछा और कहा जाकर वहाँ कहो कि रास्ता न अवरुद्ध करे नहीं तो पुलिस कार्रवाई करेगी। बावजूद इसके वह वहाँ नहीं गया। बता दें कि वर्षों से एक ही हल्के में जमा दीवान रावत यादव अब उस क्षेत्र में राजनीति का हिस्सा बन गया है,जो प्रभारी निरीक्षक की नहीं रसूखदारों के इशारे पर काम करता है। इससे वह जहाँ वजीरगंज पुलिस के साथ नवागत ईमानदार प्रभारी निरीक्षक और पुलिस को बदनाम करने का काम कर रहा है। जो न तो क्षेत्र के लोगों के लिये अच्छा है और न ही पुलिसिंग के लिये।


Spread the love

Related Posts

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

सिलावट गांव में गूंजे राम-जयकारे, राम-सुग्रीव मित्रता से लंका दहन तक की जीवंत प्रस्तुति ने मोहा मन

Spread the love

Spread the loveरबीद्र कुमार सिंह अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)।जिले के महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलावट गांव में मंगलवार की रात्रि को भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *