एक राष्ट्र एक चुनाव कराने से प्रशासनिक खर्च और संसाधनों की बर्बादी होने और चुनावों की भारी खर्च में आयेगी कमी : कपिल देव वर्मा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर। भाजपा नेतृत्व के निर्देशन और भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन एवं एक राष्ट्र एक चुनाव कार्यक्रम के जिला संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा के संयोजन में भाजपा जनपद में भारत के लोक तांत्रिक ढांचे को अधिक प्रभावी,पारदर्शी और आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए “एक राष्ट्र,एक चुनाव” अवधारणा के समर्थन में सामाजिक जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम कर एक राष्ट्र,एक चुनाव की महत्व को जन जन को बताएगी।


शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में कार्यक्रम जिला संयोजक कपिल देव वर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम के सम्बन्ध में बैठक कर रूप रेखा बनाया गया।बैठक में बोलते हुए कपिल देव वर्मा ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव कराने से बार बार चुनाव में भारी प्रशासनिक खर्च और संसाधनों की बर्बादी होने और चुनावों की भारी खर्च में कमी आयेगी।

सुरक्षाबलों,शिक्षकों,प्रशासनिक अधिकारियों को बार बार चुनावी ड्यूटी से मुक्त किया जा सकेगा।आदर्श आचार संहिता के कारण विकास परियोजनाओं में जो अवरोध पैदा होता है उससे मुक्ति मिलेगी। सरकारें निर्बाध रूप से विकास कार्य कर सकेंगी।जिला कार्यालय अटल भवन में उपरोक्त कार्यक्रम के सम्बन्ध में सम्पन्न बैठक में मुख्य रूप से कार्यक्रम सह संयोजक जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,पंकज वर्मा,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,भाजपा नेता नंद कुमार तिवारी राना,पूर्व सभासद ललित मोहन श्रीवास्तव,सभासद अतुल वर्मा,संजय वर्मा,नगर मीडिया प्रभारी उमा शंकर सिंह सोनू,युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक सिंह यादव, मनीष वर्मा आदि शामिल रहे।


Spread the love

Related Posts

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी आयोजित, किसानों को समेकित पोषक तत्व प्रबंधन एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की दी गई जानकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित देशव्यापी कार्यक्रम “खेत बचाओ अभियान” रबी वर्ष 2026 के अंतर्गत आज ग्राम बाला पकोली…


Spread the love

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *