सरकारी योजनाओं की पात्रता पत्रक एवं प्रक्रिया को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।सरकारी योजनाओं की पात्रता पत्रक एवं प्रक्रिया को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भितरीडीह में हुआ जहां पर पांच सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रतिभागिता कर केन्द्र व प्रदेश सरकार सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचाने का संकल्प लिया।


किशोरी बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम अम्बेडकरनगर व जन विकास केन्द्र भितरीडीह द्वारा आयोजित इस सूक्ष्म प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए मानवाधिकार कार्यकर्ता मनोज कुमार ने कहा कि ज्ञान व जानकारी पर पकड़ बनाकर गरीबों बचितो मजदूरों महिलाओं बच्चों व किशोरियों की पैरोकारी के लिए आज का प्रशिक्षण मील का पत्थर साबित होगा और जन सशक्तिकरण के लिए प्रभावी मजबूत व सक्रिय वातावरण का निर्माण होगा।


केन्द्र सचिव गायत्री के निर्देशन व विधिक सलाहकार श्रीकांत त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में प्रशिक्षक श्रीकांत त्रिपाठी ने लोगों को एंकल परिवार संयुक्त परिवार व विस्तारित परिवार की परिभाषा बताते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पारिवारिक लाभ योजना, पेंशन योजना, श्रमिक योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना, सुकन्या योजना, कन्या सुमंगला योजना, अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी योजना की पात्रता पत्रक एवं प्रक्रिया के बारे में आवश्यक गुर सिखाए। साथ ही ग्रामीण विकास से संबंधित सोख्ता नाली सड़क खडंजा व मनरेगा के जरिए होने वाले ग्रामीण विकास की तकनीकि व्यवस्था पर लोगों को पैरोकारी करने का तरीका बताया।


केन्द्र सचिव गायत्री ने संस्था के प्रायोजित क्षेत्र में लोगों की जरूरतो को पूरा करने व सरकार की योजनाओं से जोड़ने में समन्वयन बनाकर सरकार व समाज के साझे में कार्य करने की रणनीति तैयार किया।
प्रशिक्षण को सफल बनाने में निरकला गुलशन छोटेलाल अनुपम व विजेन्द्र ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।


Spread the love

Related Posts

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी आयोजित, किसानों को समेकित पोषक तत्व प्रबंधन एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की दी गई जानकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित देशव्यापी कार्यक्रम “खेत बचाओ अभियान” रबी वर्ष 2026 के अंतर्गत आज ग्राम बाला पकोली…


Spread the love

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *