संविधान हमारे लिए सर्वोपरि…रामफूल गौतम

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री/सांसद अखिलेश यादव के दिशा निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के आदेश पर व समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष संतोष जाटव के सहमति पर अंबेडकर जयंती स्वाभिमान स्वमान समारोह 8 अप्रैल से 14 अप्रैल तक संविधान ही संजीवनी है, संविधान ही ढाल है, के बैनर तले समाजवादी, दलित, पिछड़े एवं अल्पसंख्यक समुदाय के वोटरों को साधने में 2027 की तैयारी में जुटी है। वही प्रदेश के समस्त जनपदों में गांव-गांव जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों और अंबेडकर जयंती स्वाभिमान स्वमान समारोह के बारे में लोगों को जागरुक किया जा रहा हैं।

इस दौरान जनपद के टांडा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत इस्माइलपुर बेलदहा में टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में एवं बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष रामफूल गौतम के अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष रामफूल गौतम ने कहा कि भाजपा हिन्दू ,मुस्लिम करके देश के लोगों का ध्यान भटकाना चाहती हैं, जिससे लोग संविधान, आरक्षण, बेरोजगारी,महंगाई,पर अपनी बात न रख सकें। अभी हालही में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा डीजल, पैट्रोल और घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से टाण्डा विधायक राममूर्ति वर्मा,पूर्व एमएलसी मोहम्मद अतहर खा, जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू, टाण्डा विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव, रामबचन गौतम,रघुनाथ यादव,कसीम अशरफ,रविशंकर गौतम,पवन यादव,संदीप वर्मा,गप्पू चौधरी,रामजीत सुमन, जकी अनवर, सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहें।


Spread the love

Related Posts

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी आयोजित, किसानों को समेकित पोषक तत्व प्रबंधन एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की दी गई जानकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित देशव्यापी कार्यक्रम “खेत बचाओ अभियान” रबी वर्ष 2026 के अंतर्गत आज ग्राम बाला पकोली…


Spread the love

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *