चार बकरियों को जंगली जानवर ने बनाया अपना निवाला, गांव में आतंक का माहौल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। किसी जंगली जानवर के द्वारा चार बकरियों को अपना निवाला बना लिया गया है। गांव में दशक का माहौल बन गया है सुबह से ही वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर डेरा डाले हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जिया गांव निवासी दलित इंद्रजीत के चार बकरियों को किसी अज्ञात जंगली जानवर के द्वारा निवाला बना लिया गया।पीड़ित इंद्रजीत ने बताया की रात को खाना खाने के बाद पूरा परिवार सो गया ,जब सुबह जागने पर देखा कि छप्पर में बंधी चार 4 बकरियां नहीं है।

खोजबीन करने लगे तो गांव के बाहर बाग में चारों बकरियों के सर, टांग के अवशेष मिला। जिससे गांव के लोग भयभीत हो गए। सभी अपने जानवर और छोटे बच्चों के लिए चिन्तित हो गए। पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। आस पास के गांवों में जब इसकी सूचना पहुंचा तो भीड़ लग गई। लोगों ने थाना इब्राहिमपुर और वन विभाग को सूचित किया गया। किस जंगली जानवर ने बकरियों को निवाला बनाया है इस पर कयास लगाए जा रहे हैं।लेकिन पूरे क्षेत्र में दहशत बन गया है।
गांव वालों में भेड़िया होने की आशंका है वन विभाग की टीम ने सुबह से अपना जाल बिछा दिया है कई स्थानों पर पिंजरा रखकर पकड़ने का प्रयास कर रही है।


Spread the love

Related Posts

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी आयोजित, किसानों को समेकित पोषक तत्व प्रबंधन एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की दी गई जानकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित देशव्यापी कार्यक्रम “खेत बचाओ अभियान” रबी वर्ष 2026 के अंतर्गत आज ग्राम बाला पकोली…


Spread the love

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *