घर में घुसकर अश्लील हरकत करने वाले वांछित आरोपी को भेजा जेल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। घर में घुसकर लड़की के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को महरुआ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार महरूआ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने महरुआ थानाध्यक्ष को एक माह पूर्व शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसकी बेटी काल्पनिक नाम पूजा उम्र करीब 20 वर्ष रात में बाथरूम करने अपने आंगन में जैसे ही पहुंची कि इतने में विजयभान पुत्र रविंद्र निषाद पीछे से दबोच लिया और अश्लील हरकत करने लगा। लड़की के शोर करने पर घर के लोग उठ गए। आरोपी को पकड़ लिया आरोपी झटका देकर अपने को छुड़ाकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।

सुबह तक घर पर नहीं मिला। जिसके संबंध में महरुआ पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ 3 मार्च को संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश कर रही थी। महरुआ पुलिस ने आरोपी युवक को हीडीपकड़िया के बुढ़वा बाबा के चबूतरे के पास से गिरफ्तार करने का दावा किया है। वही महरूआ थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *