जिला प्रशासन नहरों में टेल तक पानी, समितियों पर खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करें – सै मेराजुद्दीन किछौछवी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
अम्बेडकर नगर।धान की रोपाई अपने चरम पर है और सूखे जैसे हालात में किसानों के ऊपर परेशानियों को देखते हुए जिला प्रशासन जनपद को सूखाग्रस्त घोषित कर अनवरत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करे आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य सै मेराजुद्दीन किछौछवी जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस जनों के साथ परिचर्चा करते हुए कहा कि कृषि प्रधान भारत में किसान और जवान मजबूत राष्ट्र की रीढ़ की हैं इसलिए इनकी हर समस्या का त्वरित समाधान जरूरी है।

जिले की सहकारी समितियों पर डीएपी और एनपीके की कमी को तत्काल प्रभाव से पूरा किया जाय तथा किसानों से हर प्रकार की वसूली को स्थगित किया जाय। उप्र कांग्रेस के पूर्व सचिव और अयोध्या के कोआर्डिनेटर अमित जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है किसानों की हर समस्या का त्वरित समाधान जिलाधिकारी के संज्ञान में लाकर युद्ध स्तर पर करायेगी किसानों के प्रति भाजपा का रवैया निराशाजनक है भाजपा किसान विरोधी है।


जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुखीलाल वर्मा ने कहा कि खेती के पीक आवर में नहरें सूखी हुई हैं इससे किसानों में बेचैनी और घबराहट है सिल्ट की सफाई के नाम पर धन का बंदरबांट कर लिया गया है उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि बिजली विभाग किसानों को परेशान कर रहा है इस पर तत्काल रोक लगायी जाय। परिचर्चा में प्रमुख रूप से उप्र कांग्रेस सदस्य डा विजय शंकर तिवारी, उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू राजबहादुर मिश्रा, एससी-एसटी विंग के जिलाध्यक्ष डा आर पी कौशल मो उस्मान और उदयभान मिश्रा मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

कॉक्लियर इम्प्लांट की उपयोगिता एवं बच्चों में बधिरता की शीघ्र पहचान को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, के नाक, कान एवं गला (ईएनटी) विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को कॉक्लियर इम्प्लांट एवं इसके…


Spread the love

सरपत और गड्ढों से राहगीरों की राह मुश्किल

Spread the love

Spread the loveमेडिकल कॉलेज से जाने वाले एनटीपीसी मार्ग पर आवागमन बाधित, सफाई व मरम्मत की मांग अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर से एनटीपीसी जाने वाले मुख्य मार्ग…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *