एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई! रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए कानूनगो

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जलालपुर तहसील में तैनात कानूनगो भुवन प्रताप सिंह को गुरुवार को सात हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया, जबकि आमजन में राहत की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसील क्षेत्र के गांव उसरहवा निवासी विपिन मौर्या ने जमीन की पैमाइश कराने के लिए आवेदन किया था। पहले दो बार धारा 24 के तहत पैमाइश होने के बावजूद रिपोर्ट जानबूझकर नहीं लगाई गई। तीसरी बार जब फिर से पैमाइश कराई गई, तो कानूनगो भुवन प्रताप सिंह ने रिपोर्ट लगाने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।

विपिन मौर्या ने शुरुआत में आठ हजार रुपये दे दिए, लेकिन शेष रकम देने से पहले उन्होंने एंटी करप्शन टीम से संपर्क कर पूरी जानकारी दी। योजना के तहत टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही विपिन ने बचे हुए सात हजार रुपये तहसील परिसर में कानूनगो को दिए, टीम ने तत्काल दबिश देकर उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी को अपने साथ हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए ले गई। इस कार्रवाई के बाद से तहसील कर्मचारियों में खलबली है, वहीं आम नागरिकों ने कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे एक साहसिक कदम बताया है।


Spread the love

Related Posts

कॉक्लियर इम्प्लांट की उपयोगिता एवं बच्चों में बधिरता की शीघ्र पहचान को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, के नाक, कान एवं गला (ईएनटी) विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को कॉक्लियर इम्प्लांट एवं इसके…


Spread the love

सरपत और गड्ढों से राहगीरों की राह मुश्किल

Spread the love

Spread the loveमेडिकल कॉलेज से जाने वाले एनटीपीसी मार्ग पर आवागमन बाधित, सफाई व मरम्मत की मांग अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर से एनटीपीसी जाने वाले मुख्य मार्ग…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *