पुलिस को मिली दो बड़ी सफलताएं, युवती को भागने और हत्या के आरोपित गिरफ्तार

Spread the love

भाजपा नेता के हत्या का 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया खुलासा

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जिले की पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ तीव्र कार्रवाई करते हुए दो महत्वपूर्ण मामले सुलझाए। थाना अलीगंज पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी अरविंद कुमार को रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया।


वहीं, थाना जहांगीरगंज पुलिस ने मात्र 24 घंटे के अंदर भाजपा नेता के हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए संतलाल कन्नौजिया, उसकी पत्नी पुष्पा देवी और पुत्री अंजली को गिरफ्तार किया। भाजपा नेता प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था परिजनों ने पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया था। आरोप है कि उन्होंने आनंद कन्नौजिया की हत्या लाठी-डंडे से की थी।

आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा और मोबाइल फोन बरामद हुआ। सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया। दोनों सफलताओं के लिए पुलिस की सक्रियता और तत्परता की स्थानीय स्तर पर प्रशंसा हो रही है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *