जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में निकाला गया तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को श्रवणधाम में मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर पाल की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि जिला मंत्री दीपक तिवारी और विशिष्ट अतिथि बिजेंद्र निषाद रहे। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र गौड़, अतुल द्विवेदी और प्रधान विनोद कुमार सिंह ने किया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से क्षेत्र गूंज उठा, जबकि नागरिकों ने तिरंगे लहराकर उत्साह बढ़ाया।

कटेहरी मंडल में तिरंगा यात्रा, उमड़ा देशभक्ति का जज्बा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत कटेहरी मंडल में मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि रामाशंकर सिंह और डॉ. राणा रणधीर सिंह रहे। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दिलीप वर्मा, जिला महामंत्री सर्वेश प्रताप सिंह, संजीव सिंह, अवनीश पाठक, रविंद्र पाठक, मूलचंद श्रीवास्तव, विजय प्रताप सिंह, हरिश्चंद्र यादव और गणेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नागरिक शामिल हुए। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

खजूरी मंडल मे निकाली तिरंगा यात्रा

भीटी खजुरी मण्डल में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटेहरी ब्लाक प्रमुख अनिल वर्मा मौसम रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष रानेश पाण्डेय ने किया। संयोजक किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजमणि सिंह रहे, तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष दिलीप तिवारी कटेहरी विधायक के पुत्र बृजेंद्र निषाद भूमि विकास बैंक अकबर पुर के अध्यक्ष राम बक्श सिंह, मण्डल महामंत्री कुलदीप अग्रहरि, अयोध्या प्रसाद मण्डल उपाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव, कमलेश सिंह गुड्डू, कमलेश पांडेय, बाबूराम निषाद, मोतीलाल यादव, राजकुमार दुबे, प्रवीण पांडेय, लालजी सिंह, राजेंद्र सिंह, ऋषि चौहान, सुभाष तिवारी, राजकुमार निषाद, विवेक सिंह, अभिषेक सिंह, संदीप तिवारी, मोहम्मद जाविद, अशोक गुप्ता, राजेंद्र निषाद, भोला जायसवाल, मदनलाल गुप्ता, वेदप्रकाश दुबे एवं पार्टी के अन्य कार्यकर्ता तथा अन्य लोग शामिल रहे, तिरंगा यात्रा खजुरी बाजार के आस्टिकन मंदिर से शुरू होकर समँथा चौराहा होते हुए समरसिंहपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय राम जोखन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद संपन्न हुई। यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आहवान पर किया गया।

जलालपुर में तिरंगा यात्रा, गोष्ठी व मेले से गूंजा देशभक्ति का जज्बा

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विकासखंड जलालपुर में तिरंगा यात्रा, गोष्ठी और तिरंगा मेले का भव्य आयोजन हुआ। बीडीओ दिनेश राम, एडीओ पंचायत बृजेश तिवारी, एडीओ आईएसबी गोरखनाथ मिश्रा, ब्लाक प्रमुख त्रिभुवन नाथ सहित अधिकारियों और सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा में महिलाओं ने झंडा थामकर देशभक्ति का संदेश दिया, जबकि गोष्ठी में शहीदों के बलिदान को याद कर राष्ट्रसेवा का आह्वान किया गया। तिरंगा मेले में देशभक्ति से जुड़ी गतिविधियों ने लोगों का मन मोह लिया।


Spread the love

Related Posts

चाचा की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता कटेहरी/अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के निनामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे…


Spread the love

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *