अंबेडकरनगर! पार्किंग व्यवस्था ठप, प्रमुख बाजार जाम के हवाले

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। नगर की प्रमुख बाजारें अब जाम की समस्या से जूझ रही हैं। शहजादपुर, अकबरपुर और बस स्टेशन क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था के अभाव ने हालात को और बिगाड़ दिया है। शहजादपुर बाजार, जिसे ग्राहकों की सबसे अधिक भीड़ वाला इलाका माना जाता है, में पार्किंग स्थल न होने से लोगों को हर दिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शॉपिंग मॉल, सब्जी मंडी, दाल मंडी, लोहा मंडी और बैंकों के बीच वाहनों व ग्राहकों की भीड़ के चलते लोग दुकानों के सामने ही वाहन खड़े कर देते हैं। नतीजा, घंटों तक यातायात ठप और सड़क पर लंबी कतारें। पर्व-त्योहार के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है—कभी ग्राहकों व दुकानदारों में बहस, तो कभी जाम में फंसे लोगों की परेशानी बढ़ जाती है।

स्थिति केवल शहजादपुर तक सीमित नहीं है। अकबरपुर और बस स्टेशन क्षेत्र में भी पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। कृषि भवन सहित आधा दर्जन सरकारी कार्यालयों में भी वाहन खड़े करने की जगह नहीं है, जिससे रोजाना आमजन को असुविधा झेलनी पड़ती है। फिलहाल, जिले में केवल जिला अस्पताल ही ऐसा स्थान है जहां पार्किंग सुविधा उपलब्ध है।

स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने कई बार पार्किंग स्थल की मांग की, लेकिन जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की अनदेखी के कारण वर्षों से समस्या जस की तस बनी हुई है। यातायात पुलिस समय-समय पर चालान काटकर और नियम समझाकर स्थिति सुधारने की कोशिश करती है, मगर बिना ठोस समाधान के बदलाव की संभावना धुंधली है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर जल्द ही प्रभावी पार्किंग व्यवस्था नहीं बनाई गई, तो आने वाले समय में जाम अंबेडकरनगर शहर की सबसे बड़ी समस्या बन सकता है।


Spread the love

Related Posts

सती दहन और दक्ष यज्ञ विध्वंस की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Spread the love

Spread the loveमरहरा बाजार में श्रीराम कथा का दूसरा दिन, कथा व्यास निशि सिंह चौहान ने सुनाई भगवान शिव और माता सती की कथा अवधी खबर संवाददाता मालीपुर, अम्बेडकरनगर। भियांव…


Spread the love

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, बूथ मजबूती और माइक्रोप्लानिंग पर जोर

Spread the love

Spread the loveअटल भवन में सांगठनिक बैठक, 3 नवंबर के लखनऊ पदमार्च में अवध क्षेत्र से लाखों लोगों के शामिल होने का दावा अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भाजपा जिला कार्यालय…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *