जरूरतमंदों के लिए हमेशा आगे रहते हैं प्रभात सिंह ‘सोनू’

Spread the love

गरीबों की मदद, धार्मिक स्थलों का निर्माण और सामाजिक कार्यों में सक्रिय

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर (कटेहरी)। कटेहरी विकासखंड के करमपुर नहरिया निवासी समाजसेवी प्रभात सिंह उर्फ सोनू सिंह अपनी निःस्वार्थ सेवा भावना के लिए क्षेत्र में मिसाल बन चुके हैं। चाहे गरीब परिवार की शादी में आर्थिक मदद हो, बीमार व्यक्ति के इलाज की व्यवस्था करना हो या धार्मिक स्थलों का निर्माण—सोनू सिंह हर मोर्चे पर आगे रहते हैं।

उन्होंने श्रवण धाम में नल का निर्माण, काली चौरा पर नल की स्थापना, गांव में मंदिर निर्माण और पुलिस चौकी पर टीनशेड लगवाने जैसे कार्य अपने निजी प्रयासों से कराए हैं। इसके अलावा कई बार आर्थिक तंगी के कारण इलाज न करा पाने वाले लोगों की मदद भी उन्होंने की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रभात सिंह को जब भी किसी की परेशानी की खबर मिलती है, वे बिना देर किए मदद के लिए पहुंच जाते हैं।

समाज की सेवा करना मेरा धर्म है। जब तक सांस चलेगी, मदद का सिलसिला जारी रहेगा प्रभात सिंह, समाजसेवी


Spread the love

Related Posts

चाचा की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता कटेहरी/अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के निनामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे…


Spread the love

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *