संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर पियारेपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आज

Spread the love

अम्बेडकर नगर। जनपद के अयोध्या-अम्बेडकर नगर मार्ग पर स्थित संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर पियारेपुर के प्रांगण में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े धूमधाम और श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया जाएगा।
मंदिर प्रांगण को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया है। दिनभर भक्तिभाव से कीर्तन, भजन और पूजन-अर्चन का आयोजन होगा। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की भव्य झांकी सजाई जाएगी, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चे कृष्ण स्वरूप में मुख्य आकर्षण रहेंगे।
भक्तों की सुविधा को देखते हुए समिति द्वारा प्रसाद वितरण एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया है। संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष संगम पांडेय ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
स्थानीय श्रद्धालुओं में जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर विशेष उत्साह का माहौल है। स्थानीय निवासी व भक्तगणों ने लोगों से प्रसाद ग्रहण करने का निवेदन किया है।


Spread the love

Related Posts

सती दहन और दक्ष यज्ञ विध्वंस की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Spread the love

Spread the loveमरहरा बाजार में श्रीराम कथा का दूसरा दिन, कथा व्यास निशि सिंह चौहान ने सुनाई भगवान शिव और माता सती की कथा अवधी खबर संवाददाता मालीपुर, अम्बेडकरनगर। भियांव…


Spread the love

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, बूथ मजबूती और माइक्रोप्लानिंग पर जोर

Spread the love

Spread the loveअटल भवन में सांगठनिक बैठक, 3 नवंबर के लखनऊ पदमार्च में अवध क्षेत्र से लाखों लोगों के शामिल होने का दावा अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भाजपा जिला कार्यालय…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *