सनसनीखेज वारदात! पति ने पत्नी पर गड़ासे से किया हमला, गंभीर हालत में चल रहा इलाज

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

भीटी (अंबेडकर नगर)। भीटी थाना क्षेत्र के महापारा गांव में शनिवार को घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गांव निवासी रामसूरत ने अपनी पत्नी पूजा (40) पर गड़ासे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर उसे चिकित्सको ने उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान रामसूरत ने अचानक गड़ासा उठाकर पत्नी पर हमला कर दिया। वार करते समय गड़ासा पूजा के गले पर तो लगा ही, साथ ही मुंह के नीचे गहरा जख्म हो गया। इतना ही नहीं, हमलावर पति ने उसकी दोनों हाथों की उंगलियां काटने की भी कोशिश की। हमले के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए।


गांव के निवासी भाजपा नेता अमित पांडेय ने बताया कि पूजा का पति रामसूरत काफी समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं रहती। अक्सर वह असामान्य हरकतें करता था, लेकिन शनिवार को उसने पत्नी पर हमला कर सभी को दहला दिया।

घटना की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर थाने ले गई। भीटी थाना पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गांव में हुई इस घटना से दहशत का माहौल है। लोग अब भी यह समझ नहीं पा रहे कि मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के बावजूद रामसूरत ने इस तरह का खौफनाक कदम क्यों उठाया।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *