ट्रक-टैंकर से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश चार गिरफ्तार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
अहिरौली पुलिस ने ट्रक और टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 150 लीटर चोरी का डीजल, एक किराए की कार और चोरी में प्रयुक्त रिंच बरामद किया है।


जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अहिरौली थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर 29 अगस्त की रात गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने रेलवे फाटक के पास से दो युवकों को दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मंजय कनौजिया (19) और भीम पाण्डेय (19), दोनों निवासी मुस्तफाबाद थाना अहिरौली, के रूप में हुई। इनके पास से एक किया सोनेट कार नंबर UP32MX6575, तीन गैलन में भरे 90 लीटर डीजल और एक रिंच बरामद हुआ।

पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे सड़क किनारे खड़े ट्रकों और टैंकरों से रिंच की मदद से डीजल चुराते थे और इसे सस्ते दामों पर आटा चक्की चलाने वालों को बेचते थे। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने मरथुआ सरैंया गांव से दो और आरोपितों जियाराम यादव (48) और सूर्यभान यादव (23), दोनों निवासी बट्टूगढ़ यरकी थाना अहिरौली—को गिरफ्तार किया। प्रत्येक के पास 30-30 लीटर डीजल बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त भीम पाण्डेय का आपराधिक इतिहास रहा है।

उस पर अंबेडकरनगर और बस्ती जिले में तीन मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी, उपनिरीक्षक गौरव पटेल, हेड कांस्टेबल घनश्याम यादव, पवन चतुर्वेदी और कांस्टेबल अभयानंद यादव, तन्मय तिवारी व नरेंद्र प्रजापति शामिल रहे।
क्षेत्राधिकारी भीटी लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि यह कार्रवाई जिले में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिणाम है।


Spread the love

Related Posts

प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


Spread the love

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *