दो खिलाड़ी सीबीएसई नेशनल ताईक्वांडो चैम्पियनशिप के लिए चयनित

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
जिले के लिए गर्व का विषय है कि अंबेडकरनगर ताईक्वांडो एसोसिएशन के मन मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स क्लब, तमसा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दो खिलाड़ी हिमांशु रंजन और सत्यम कहार सीबीएसई नेशनल ताईक्वांडो चैम्पियनशिप 2025 में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।

यह प्रतियोगिता इटावा साई सीटी में आयोजित की जा रही है। इन खिलाड़ियों का चयन जुलाई माह में जौनपुर में हुई सीबीएसई जोनल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया था। एसोसिएशन के सचिव मंगेश कुमार मन ने बताया कि हिमांशु रंजन अंडर-17 वर्ष 68 किलोग्राम भार वर्ग में जबकि सत्यम कहार अंडर-19 वर्ष 68 किलोग्राम भार वर्ग में इष्ट जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों खिलाड़ी अपने कोच रविकांत के साथ प्रतियोगिता स्थल इटावा पहुंच चुके हैं।

खिलाड़ियों को रवाना करने के अवसर पर रजत मौर्य और मंगेश कुमार अकबरपुर स्टेशन पर मौजूद रहे। स्थानीय खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दी हैं।


Spread the love

Related Posts

चाचा की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता कटेहरी/अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के निनामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे…


Spread the love

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *