निःशुल्क दलहन बीज मिनी किट वितरण की बुकिंग शुरू

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर।
कृषि विभाग ने किसानों के लिए रबी 2025-26 में निःशुल्क दलहन बीज मिनी किट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है। इस योजना के तहत किसानों को चना (16 किग्रा), मटर (20 किग्रा) और मसूर (8 किग्रा) के मिनी किट निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला कृषि अधिकारी ने जानकारी दी कि इच्छुक किसान 1 सितंबर से 25 सितंबर 2025 तक कृषि दर्शन-2 पोर्टल (https://agridarshan.up.gov.in) पर ऑनलाइन आवेदन/बुकिंग कर सकते हैं।


लाभार्थियों का चयन जिला स्तरीय समिति द्वारा लॉटरी प्रणाली के जरिए किया जाएगा ताकि पारदर्शिता बनी रहे।योजना की शर्तों के अनुसार एक किसान केवल एक ही दलहनी फसल का मिनी किट प्राप्त कर सकेगा। यह सुविधा केवल कृषि विभाग में पंजीकृत किसानों को उपलब्ध होगी।निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन आने पर चयन लॉटरी से किया जाएगा। कृषि विभाग ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे समय से ऑनलाइन आवेदन कर इस योजना का लाभ उठाएं।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *